निकाय चुनाव के दौरान दो हफ्ते में 33 सभाएं इन जगहों पर करेंगे मुख्यमंत्री
लखनऊ निकाय चुनाव के रूप में योगी सरकार की पहली परीक्षा की घड़ी आ गई है। सरकार ने उसी अनुसार इसकी तैयारियां भी की हैं। कमान खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथ में है। विकास इस चुनाव में उनका मुख्य मुद्दा होगा। वह लोगों को पिछली सरकार के काम-काज की तुलना में अपनी सात महीनों की उपलब्धियां बताएंगे। साथ ही आगे की कार्ययोजना भी।
चुनाव प्रचार के लिए योगी अगले 15 दिनों के दौरान प्रदेश को मथेंगे। इस दौरान वह 33 सभाओं को संबोधित करेंगे। चुनाव अभियान की शुरुआत 14 नवंबर को भगवान श्रीराम की जन्मभूमि और हिंदुत्व के लिए भाजपा एवं संघ की प्रयोगशाला रही अयोध्या से होगी। 27 नवंबर को भगवान बुद्ध की परिनिर्वाण स्थली कुशीनगर से इसका समापन होगा।
इनमें से 14, 16, 25 और 26 नंवबर को प्रदेश अध्यक्ष डा.महेंद्र नाथ पांडेय और 17 को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और एक दिन दिनेश डा.दिनेश शर्मा भी योगी के साथ चुनाव प्रचार में होंगे। मुख्यमंत्री की एक दर्जन से अधिक सभाएं पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दो बुंदेलखंड में होंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र वाराणसी एक मात्र नगर निगम होगा जहां योगी एक ही दिन में दो सभाएं करेंगे।
इन जगहों पर होंगी
मुख्यमंत्री सभाएं
14 नवंबर-अयोध्या, गोंडा, बहराइच
15 नवंबर-कानपुर
16 नवंबर-अलीगढ़, मथुरा, आगरा
17 नवंबर-इलाहाबाद
18 नवंबर-मुजफ्फरनगर, मेरठ, गाजियाबाद
19 नवंबर-गाजीपुर, देवरिया
20 नवंबर-बलरामपुर, बस्ती, गोरखपुर
21 नवंबर-जौनपुर, बलिया, मऊ
22 नवंबर-वाराणसी
23 नवंबर-शाहजहांपुर, फर्रुखाबाद, कन्नौज
24 नवंबर-झांसी, फतेहपुर, लखनऊ
25 नवंबर-बाराबंकी, लखीमपुर, बरेली
26 नवंबर-मुरादाबाद, सहारनपुर
27 नवंबर-कुशीनगर