कपिल और सुनील की गुत्थी सुलझी, फिर दिखेंगे शो में साथ-साथ
BY Suryakant Pathak2 April 2017 1:04 AM GMT
X
Suryakant Pathak2 April 2017 1:04 AM GMT
मुंबई। कई दिनों से सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा की लड़ाई सुर्ख़ियों में है। बात यहां तक पहुंच गयी कि लगा कपिल शर्मा का शो बन्द हो जाएगा। लेकिन, अब कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है। ख़बर है कि सुनील ग्रोवर कपिल का शो नहीं छोड़ रहे हैं और अगले एपिसोड्स में वो एक बार फिर से डॉक्टर मशहूर गुलाटी बनकर दर्शकों को इंटरटेन करने वाले हैं।
सूत्रों की माने तो कपिल से झगड़े के बावजूद सुनील यह शो छोड़कर नहीं जा रहे हैं। आने वाले एपिसोड्स में सुनील दर्शकों को हंसाते नजर आएंगे। सुनील का साथ दे रहे चन्दन प्रभाकर भी पिछली बातें भूल कर शो पर लौट रहे हैं! गौरतलब है कि, कपिल शर्मा 16 मार्च को अपने साथियों के साथ मेलबर्न-दिल्ली फ्लाइट के बिजनेस क्लास में (AI 309) में यात्रा कर रहे थे। उन्होंने बहुत ज्यादा शराब पी हुई थी और इसके बाद वह अपनी टीम पर बुरी तरह से चिल्ला रहे थे। इसी क्रम में सुनील ग्रोवर से उनकी खूब लड़ाई हुई। जिसमें कपिल ने सुनील को बहुत बुरा भला भी कहा था।
कपिल शर्मा को जब अपनी गलती का अहसास हुआ तो उन्होंने सोशल मीडिया पर सुनील से माफ़ी भी मांगी। लेकिन, सुनील ग्रोवर इस बार कपिल को माफ़ करने के मूड में नहीं दिख रहे थे। उनके अलग शो की भी बात होने लगी थी। लेकिन, अब आप सोच सकते हैं कि आखिर क्या वजह रही कि सुनील फिर से शो पर आने को तैयार हो गए हैं। चैनल पहले ही सुनील की फीस तक बढ़ाने की बात कर चुका है। ज़ाहिर है सुनील शो पर लौट रहे हैं, तो अपने कुछ शर्तों पर ही लौट रहे होंगे!
Next Story