'बिग बॉस 10' 13 सदस्य चुने गए हैं, आइए जानें उनके बारे में...
BY Suryakant Pathak12 Oct 2016 7:14 AM GMT
X
Suryakant Pathak12 Oct 2016 7:14 AM GMT
भारतीय टेलिविजन के सबसे बड़े रिऐलिटी शो 'बिग बॉस' का मौसम फिर आ गया है। जी हां, 'बिग बॉस 10' के लिए कंटेस्टेंट की घोषणा हो चुकी है। हालांकि, इन्हें फाइनल राउंड से गुजरना होगा, जिसके बाद चुने जाएंगे सिर्फ 8 सदस्य जो इस घर में एंट्री ले सकेंगे। मजेदार बात यह है कि इस बार शो में सिलेब्रिटी के साथ-साथ आम पब्लिक को भी इसमें शामिल होने का मौका मिल रहा है। इस शो के लिए जो फिलहाल 13 सदस्य चुने गए हैं, आइए जानें उनके बारे में...
23 साल की काजोल पुरानी ऐक्टर हैं और यूट्यूब की दीवानी हैं।
काजोल मुंबई से हैं, लेकिन वह मूलत: कश्मीर की रहने वाली हैं। उन्हें डांस करना और रिलैक्स रहना अच्छा लगता है। अब नींद की प्रिय हैं काजोल तो समझ ही लीजिए कि 'बिग बॉस' इनका क्या हाल कर सकते हैं!
रुचिका सिंहः
रुचिका फिल्मों की दीवानी हैं और पार्टी करना इन्हें कुछ ज्यादा ही पसंद है। इन्हें घूमन-फिरना और किताबें पढ़ना भी काफी अच्छा लगता है। अब 'बिग बॉस' के घर में रहने के लिए तो इन सभी चीजों का त्याग करना ही होगा।
प्रियंका जग्गाः
प्रियंका दिल्ली की रहने वाली हैं। 32 साल की प्रियंका मार्केटिंग रिक्रूटर हैं, लेकिन बैडमिंटन उनका जुनून है। प्रियंका को घूमना-फिरना भी खूब अच्छा लगता है। देखते हैं कि यहां रहना उनके लिए आसान हो पाता है या नहीं।
लोकेश कुमारी शर्माः
खाने-पीने की जबरदस्त शौकीन लोकेश 25 साल की हैं। वह दिल्ली से हैं, जिन्हें डांस, ट्रैवल और गाने का भी खूब शौक है। देखते हैं, लोकेश तूफान में टिक सकती हैं या नहीं।
नितिभा कौलः
23 साल की नितिभा कौल अकाउंट स्टैटजिस्ट हैं, जो दिल्ली में रहती हैं। इन्हें भी डांसिंग, म्यूज़िक, सिंगिंग और स्विमिंग करना बेहद पसंद है।
मंदिरा चौहानः
मंदिरा को प्यार से उन्हें जानने वाले मैंडी कहकर बुलाते हैं। मंदिरा पुणे के रेडियो स्टेशन में काम करती हैं। इन्हें रोड ट्रिप खूब पसंद है और घरों में पार्टी करना भी बहुत अच्छा लगता है। देखते हैं, 'बिग बॉस' के घर पर टिकना उनके लिए कितना आसान है।
मनोज 'मनु' पंजाबी:
मनोज बिज़नसमैन हैं और स्वभाव से जरा आशिक मिजाज टाइप के हैं। उन्हें महिलाओं से बातचीत करना खूब पसंद है। जयपुर के रहने वाले मनोज को कार्टून देखना अच्छा लगता है और उन्हें मिमिक्री करने में भी खूब मजा आता है। देखते हैं, उनकी ये आदतें 'बिग बॉस' के घर उनकी कितनी मदद कर पाती हैं।
मानवीर गुर्जरः
29 साल के मानवीर डेयरी फार्म के मालिक हैं और जिम के शौकीन भी। इन्हें कबड्डी और रेसलिंग काफी पसंद है। हो सकते है कि 'बिग बॉस' के टास्क में उनके ये अनुभव काम आ जाएं।
नवीन प्रकाश:
26 साल के नवीन पेशे से टीचर हैं। यह मूलत: बिहार से हैं और उन्हें पढ़ना-लिखना और म्यूज़िक सुनना काफी पसंद है। देखते हैं, बिहार के इस कंटेस्टेंट के लिए इस घर के नखरों को झेल पाना कितना सहज है।
प्रमोद दहियाः
प्रमोद दहिया एक लेखक, एक कलाकार हैं और उनकी रुचि स्पोर्ट्स में काफी है। वह हरियाणा से हैं, लेकिन रहते मुंबई में हैं। उन्हें पढ़ना और पुराने गीत सुनना काफी पसंद है।
निखिल मेहताः
म्यूज़िक के दीवाने और क्रिकेट लवर 24 साल के नितिन पुराने ऐक्टर और सिंगर हैं। वह मुंबई से हैं और इस घर के लिए काफी मनोरंजक साबित हो सकते हैं।
देव देवगन:
इन्हें आप जब भी देखेंगे हर वक्त एनर्जी से भरपूर पाएंगे। 30 साल के देव पेशे से बिज़नसमैन हैं, जो लुधियाना में रहते हैं और उन्हें भांगड़ा करना खूब पसंद है।
फिरोज खान:
इन्हें अडवेंचर और फन अच्छा लगता है। 27 साल के फिरोज को रिवर राफ्टिंग, बंजी जंपिंग और साइक्लिंग करने में बड़ा मजा आता है। क्या उनकी ये खूबियां 'बिग बॉस' में मौजूद महिलाओं को अपनी ओर खींच पाएगी!
Next Story