नवरात्रि से पहले वायरल हुआ अक्षरा सिंह का ये 'देवी गीत'
BY Anonymous28 Sep 2019 11:28 AM GMT
X
Anonymous28 Sep 2019 11:28 AM GMT
भोजपुरी की टॉप एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की एक्टिंग ही नहीं बल्कि सिंगिंग को खूब पसंद की जाती है। हाल ही में उनका भोजपुरी गाना आपन तलवार दे दा यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है। नवरात्रि के शुरू होने से पहले इस गाने का वीडियो खूब देखा जा रहा है। बता दें कि अक्षरा सिंह के इस गाने को लिखा मनोज मतलबी ने है जबकि इसे कंपोज घुंघरू जी ने किया है। भोजपुरी का ये गाना एलबम अंबे महारानी की जय हो से हैं। बता दें कि अब तक इस वीडियो को 66,269 बार देखा जा चुका है। वहीं अक्षरा सिंह की भी सोशल मीडिया पर काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग है जो उन्हें बेहद पसंद करती है। वह अक्सर अपने इंस्टाग्राम पर अपने वीडियो पोस्ट करती रहती हैं।
Next Story