Janta Ki Awaz
राष्ट्रीय

बलूचिस्तान ने कहा- पाक से चाहिए आजादी... 14 अगस्त को मनाया काला दिवस

बलूचिस्तान ने कहा- पाक से चाहिए आजादी... 14 अगस्त को मनाया काला दिवस
X

नई दिल्ली। पाकिस्तान आज अपना जश्न-ए-आजादी मना रहा है, लेकिन पाकिस्तान में कैसे हालात है? इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि पूरा बलूचिस्तान आज 'काला दिवस' मना रहा है। दरअसल, पाकिस्तान ने बलूचिस्तान पर जबरन कब्जा किया हुआ है। बलोच नेता नाइला बलोच ने बलूचिस्तान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कदम का स्वागत किया है।

नाइला बलोच ने कहा है कि हम पीएम मोदी जी के एलान से खुश हैं। हमारी तरफ से शुक्रिया कि किसी भारतीय प्रधानमंत्री ने ये मुद्दा उठाया है। मोदी जी द्वारा यह मुद्दा उठाने के बाद पाकिस्तान के लिए मुमकिन नहीं रह गया है कि वह हमारे मुद्दे को दबाए। हम एक फॉर्मल डेलीगेशन के लिए भी काम कर रहे हैं। सुषमा जी और प्रधानमंत्री जो भी सितंबर में यूएन जाएं वो हमारा मुद्दा उठाएं कि हमारे लिए जेल है। 2 लाख बलोच शहीद कर चुके है। रोज 100 लोग हमारे मारे जाते है। हमारे लिए ये काला दिवस है।


उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी फौज वहां के लोगों पर जुल्मों-सितम ढा रही है। आज बलोच लोगों परेशान हैं, उन्हें बोलने की आजादी नहीं है। महिलाओं को असमत का सम्मान नहीं है। पाकिस्तान यहां के ( बलूचिस्तान) प्राकृतिक संसाधनों का इस्तेमाल करता है, लेकिन विकास तो छोड़िए। पाकिस्तान यहां के लोगों को बुरी तरह प्रताड़ित करता है। युवाओं को बेहतर जन-सुविधाएं भी नहीं मिल रही हैं। युवा बेरोजगार हैं। लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य और बिजली की सुविधा भी ठीक से उपलब्ध नहीं हैं।

Next Story
Share it