डीयू छात्र संघ चुनाव में फिर लहराया ABVP का परचम, तीन पदों पर कब्जा
BY Suryakant Pathak10 Sep 2016 6:12 AM GMT

X
Suryakant Pathak10 Sep 2016 6:12 AM GMT
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र संघ चुनाव में एबीवीपी (ABVP) ने परचम लहरा दिया है। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सचिव पद पर एबीवीपी ने कब्जा जमाया है।
वहीं, संयुक्त सचिव के पद पर कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई की जीत मिली है।
अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के अमित तंवर, उपाध्यक्ष पद पर एबीवीपी की प्रियंका छाबड़ी और सचिव पद पर एबीवीपी के ही अंकित सांगवान जीते हैं।
Next Story