विधान सभा चुनाव में पुलिस विभाग करेगा सपा का समर्थन : सुबोध यादव
BY Suryakant Pathak16 Feb 2017 10:55 AM GMT
X
Suryakant Pathak16 Feb 2017 10:55 AM GMT
सैफई ( इटावा) सुघर सिंह :- प्रदेश में जिन स्थानों पर मतदान होना शेष है वहां पूरे प्रदेश के पुलिस कर्मी व उनका परिवार सपा को समर्थन दे ताकि पुलिस विभाग का विकास हो सके उनके लिए नयी योजनाएं लागू की जा सके।
यह बात उत्तर प्रदेश पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष सुबोध यादव ने कही। उन्होंने कहा कि मायावती पुलिस की दुश्मन है इसकी बजह से पुलिस का कई घर बर्बाद हुए इसका बदला सपा के पक्ष में मतदान करके लिया जायेगा।
उन्होंने कहा कि मायावती ने अपनी सरकार में 20 हजार सिपाहियों को बर्खास्त किया इसकी बजह से कई परिवार बर्बाद किया। विरोध करने पर पुलिस एसोसिएशन के पदाधिकारियों पर फर्जी मुकद्दमे लगाकर बर्खास्त किया गया। जिन पुलिस जवानों के प्रमोशन बसपा सरकार में होने थे उन्हें मायावती ने अपने मुख्यमंत्रित्व काल में नहीं किया। जब कि सपा सरकार में दीवान, दारोगा, सीओ सभी के बड़ी संख्या में प्रमोशन किये गए है। इसके अलावा शहीद पुलिस कर्मियों को 20 लाख रूपये व माता पिता को 5 -5 लाख की घोषणा ऐतिहासिक है। यही नहीं मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पुलिस कर्मियों को अंग्रेजी जमाने के जंग लगे हथियारों से भी निजात दी है अब उन्हें नयी रायफल व पिस्टल से लैस किया गया है।
सुबोध यादव ने कहा कि पुलिस भर्ती के दौरान होने वाली 10 किलोमीटर लंबी दौड़ में कई बेरोजगार की मौत हुई इसको देखते हुए मुख्यमंत्री ने दौड़ समाप्त कर दी। पुलिस को सैकड़ो की संख्या में नए बाहन उपलब्ध कराये। जब कि पहले थानों की जीप धक्का मारकर स्टार्ट की जाती थी। पुलिस कर्मियो की समस्या दूर हो इसके लिए ईमानदार पुलिस महानिदेशक की तैनाती की गयी।
उन्होंने बसपा प्रमुख मायावती को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि मायावती का पुलिस विरोधी चेहरा किसी से छिपा नहीं है और उनकी सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने में पुलिस एकजुट हो गयी थी। मायावती ये जान चुकी है कि पुलिस कर्मी इस बार भी इनको वोट नहीं देंगे इसलिये इन्होंने पुलिस कर्मियों को फांसने के लिए जाल फेंका है और बार्डर स्कीम समाप्त करना का प्रलोभन दिया है लेकिन पुलिस कर्मी मायावती की बातों में न आकार सपा का समर्थन करें ताकि सपा सरकार बनने पर उनके हितों के लिए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कार्य कर सकें
Next Story