Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

जानें ! अखिलेश यादव कहाँ करेंगे आज चुनावी सभाएं और कहाँ करेंगे रोड शो

जानें ! अखिलेश यादव कहाँ करेंगे आज चुनावी सभाएं और कहाँ करेंगे रोड शो
X

लखनऊ, चौथे चरण के चुनाव मे प्रचार का आज अंतिम दिन है। आज शाम को 5 बजे चुनाव प्रचार थम जाएगा। ऐसे मे सभी दलों की तरह समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी अपनी पूरी ऊर्जा झोक देना चाहेंगे। आइये जाने ! कि आज उनकी चुनावी सभाएं कहाँ-कहाँ लगी हुई हैं। और कहाँ वे रोड शो करने वाले हैं –

पहली चुनावी सभा – समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पहली चुनावी सभा प्रतापगढ़ जिले के पट्टी मे होगी। यहाँ उनके पहुँचने का समय 11 बज कर 40 मिनट निर्धारित है। इसकी समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

दूसरी चुनावी सभा - समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की दूसरी चुनावी सभा कौशांबी जिले के कादीपुर विधानसभा मे आयोजित है। यहाँ उनके पहुँचने का समय 11 बज कर 30 मिनट है। इसकी समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

तीसरी चुनावी सभा - समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की तीसरी चुनावी सभा इलाहाबाद के करछ्ना विधानसभा मे आयोजित की गई है। यहाँ उनके पहुँचने का निर्धारित समय 12 बज कर 20 मिनट है। इसकी समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

संयुक्त रोड शो – इसके बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी के साथ रोड शो है। इसका निर्धारित समय 1 बज कर 30 मिनट से लेकर 4 बज कर 30 मिनट तक है। इसकी समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

– प्रो. (डॉ.) योगेन्द्र यादव

Next Story
Share it