Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

बृजकिशोर सिंह डिम्पल पर भाजपाईयों के द्वारा हमला करने का मामला

बृजकिशोर सिंह डिम्पल पर भाजपाईयों के द्वारा हमला करने का मामला
X

बस्ती। वासुदेव यादव :- जनपद के परशुरामपुर थाना क्षेत्र के मल्हनी गांव में सपा प्रत्याशी राजकिशोर सिंह के भाई ऊर्जा विभाग के सलाहकार बृजकिशोर सिंह डिम्पल पर भाजपाईयों के द्वारा हमला करने का मामला सामने आया है। हालांकि मामले में तहरीर नही दी गयी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बृजकिशोर सिंह अपने बड़े भाई के प्रचार के लिए मल्हनी गांव में जाकर संपर्क के दौरान रूपये का लेनेदेन कर रहे थे। इसी बीच बगल के ही गांव तक्कीपुर के निवासी त्रयंबक नाथ पाठक अपने सर्मथकों के साथ पुहंच गये। किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरु हो गयी और मामला मारपीट में बदल गया।

घटना में बृजकिशोर के साथ उनके गनर तथा चार अन्य के चोटिल होने तथा तीन वाहनों के क्षतिग्रस्त होना बताया जा रहा है।

गौरतलब है कि 24 घंटें में ही यह सपा-भाजपा के बीच दूसरी घटना है। घटना के बाद बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता परसुरामपुर थाने पर इकटठा होने लगे है। इस संबंध में थानेदार का कहना है कि उनके पास अभी ऐसी कोई तहरीर नही मिली है अगर आती है तो तत्काल कार्यवाही की जायेगी।

Next Story
Share it