Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > भारत लौटे ISIS के चुंगल में फंसे डॉक्टर, किया पीएम मोदी का शुक्रिया, कहा – मैं कभी नहीं भूलूंगा
भारत लौटे ISIS के चुंगल में फंसे डॉक्टर, किया पीएम मोदी का शुक्रिया, कहा – मैं कभी नहीं भूलूंगा
BY Suryakant Pathak26 Feb 2017 3:13 AM GMT
X
Suryakant Pathak26 Feb 2017 3:13 AM GMT
आतंकी संगठन आईएसआईएस द्वारा किडनैप किए गए भारतीय डॉक्टर राममूर्ति को स्वदेश ले आया गया है। राममूर्ति को दो साल पहले लीबिया से आईएसआईएस ने किडनैप कर लिया था। अब उन्हें भारतीय सुरक्षा एजेंसियों की मदद से वापस आया गया है। राममूर्ति आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले के रहने वाले हैं। इंडिया टुडे से बात करते हुए राममूर्ति ने कहा, 'पहले उन्होंने मुझे सिरटे भेजा। बाद में उन्होंने मेरी मेडिकल नॉलेज का इस्तेमाल करना चाहा। वे मुझसे अपने लड़ाकों को ठीक करवाना चाहते थे। जब भी मैं ऐसा करने से मना करता था तो मुझे मारने की धमकी दी जाती थी।' डॉक्टर ने अपनी कलाई भी दिखाई जिसपर आईएस वालों ने गोली मार दी थी। उनके हाथ में अब भी गोली फंसी हुई है।
मीडिया से बात करते हुए डॉक्टर ने पीएम मोदी, NSA और बाकी सभी उन मंत्रालायों का शुक्रिया किया जिनकी मदद से वह वापस आ पाए। उन्होंने कहा कि वह अपने ऊपर बीती बातों को कभी नहीं भूल पाएंगे। उन्होंने बताया कि आतंकियों ने कई बार उनसे सर्जरी और ऑपरेशन करवाने की कोशिश की लेकिन उन्होंने कभी ऐसा नहीं किया।
Next Story