चांदनी रात में ताजमहल देखने पहुंचे अखिलेश-डिंपल
BY Anonymous6 Oct 2017 1:40 AM GMT
X
Anonymous6 Oct 2017 1:40 AM GMT
शरद पूर्णिमा के अवसर पर सपा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पत्नी डिंपल और बच्चों के साथ ताजमहल का दीदार किया और चमकी देखी। वे रात 11 से 11.30 बजे के बीच ताजमहल में रहे। उन्होंने इसके लिए पहले से ही टिकट बुक कराए थे।
इससे पहले शरद पू्र्णिमा की मध्यरात्रि में जैसे ही मुख्य गुंबद पर चांद की रोशनी पड़ी। वैसे ही ताज दूध के मानिंद नहा उठा। संगमरमरी पत्थर चमकने लगे। ताज के अंदर गए सैलानी भी इस दृश्य को देख कह उठा वाह ताज। जो लोग ताज के अंदर नहीं जा पाए। उन्होंने मेहताब बाग से ये दृ्श्य देखा बोले-ये चमकी-वो चमकी।
पूर्णिमा के दो दिन पहले और दो दिन बाद में ताजमहल 8.30 से रात 12.30 बजे तक सैलानियों के लिए खोला जाता है। गुरुवार को शरद पूर्णिमा के अवसर पर भी सैलानियों ने ताजमहल को दूधिया रोशनी में निहारने के लिए टिकटें बुक कराईं थीं। फुल मून में ताज देखने के लिए सभी आठों स्लाट बुक थे। यानी हाउसफुल। सभी 400 टिकटें बिक गईं थीं।
Next Story