अमेठी में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने संभाला 'मिशन अमेठी' का मंच
BY Anonymous10 Oct 2017 7:12 AM GMT
X
Anonymous10 Oct 2017 7:12 AM GMT
अमेठी (जेएनएन)। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने आज पार्टी के 'मिशन अमेठी' का मोर्चा संभाल लिया। गौरीगंज के मैदान में बने मंच पर उन्होंने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह हेलीकाप्टर से अमेठी के गौरीगंज के कौहार मैदान में उतरे। यूपीएसआइडीसी के सम्राट साइकिल फैक्ट्री प्रांगण के इस मैदान में बने मंच पर अमित शाह के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा केंद्रीय मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी भी हैं।
कांग्रेस के गढ़ अमेठी में में भाजपा के तमाम दिग्गजों ने आज मोर्चा संभाल लिया है। कौहार में भाजपा की जनसभा में मंच पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह व सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र नाथ।
Next Story