Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > लोहिया की पुण्य तिथि पर लोहिया पार्क में साथ दिखे अखिलेश और मुलायम, शिवपाल रहे नदारद
लोहिया की पुण्य तिथि पर लोहिया पार्क में साथ दिखे अखिलेश और मुलायम, शिवपाल रहे नदारद
BY Anonymous12 Oct 2017 6:32 AM GMT
X
Anonymous12 Oct 2017 6:32 AM GMT
डॉ राम मनोहर लोहिया के 51वें स्मृति दिवस के मौके पर गुरुवार को लखनऊ के राम मनोहर लोहिया पार्क में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने पहुंचकर राम मनोहर लोहिया की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया।
इस मौके पर अखिलेश और मुलायम खेमे के कई वरिष्ठ नेता मौके पर मौजूद रहे। अखिलेश और मुलायम की मौजूदगी से एक बात तो स्पष्ट हो रही है कि अब दोनों में सुलह हो चुकी है।
हालांकि चाचा शिवपाल इस मौके पर मौजूद नहीं रहे, लेकिन सपा नेताओं में उनके आने की चर्चा होती रही।
यहां से सभी नेता लोहिया ट्रस्ट पहुंचेंगे। जहां राम मनोहर लोहिया की पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जा रहा है।
Next Story