Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

पूर्व विधायक नीरज, गुरु प्रसाद व दीपक के साथ दर्जन भर बसपा नेता भाजपा में शामिल

पूर्व विधायक नीरज, गुरु प्रसाद व दीपक के साथ दर्जन भर बसपा नेता भाजपा में शामिल
X
लखनऊ - बहुजन समाज पार्टी से विधायक रहे नीरज मौर्य के साथ ही इलाहाबाद जिला पंचायत की अध्यक्ष रहीं केसरी देवी ने आज भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। इनको भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पाण्डेय के साथ उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। माना जा रहा है कि भाजपा इसके साथ ही इलाहाबाद के फूलपुर लोकसभा के उप चुनाव की तैयारी में लग गई है।
लखनऊ में भाजपा उत्तर प्रदेश के मुख्यालय में सुबह से ही काफी गहमागहमी थी। यहां पर आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पाण्डेय व उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने इलाहाबाद की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष केसरी देवी के साथ उनके पूर्व विधायक पुत्र दीपक पटेल तथा पूर्व विधायक नीरज मौर्य को पार्टी की सदस्यता दिलाई।
इनके साथ ही आज नैनी गौतम, प्रज्ञा शर्मा, गुरु प्रसाद मौर्य भी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। दीपक पटेल इलाहाबाद के करछना से विधायक रहे चुके हैं। पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत केसरी देवी पटेल भी आज इलाहाबाद से अपने समर्थकों के साथ भाजपा कार्यालय पहुंचे।
दीपक पटेल इलाहाबाद के करछना से विधायक रहे चुके हैं। चार बार पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत केसरी देवी पटेल भी आज इलाहाबाद से अपने समर्थकों के साथ भाजपा कार्यालय पहुंचे। इनके साथ ही शाहजहांपुर से दो बार विधायक नीरज मौर्य तथा इलाहाबाद से एक बार विधायक गुरु प्रसाद मौर्य ने अब भाजपा को जीत दिलाने का संकल्प लिया। प्रज्ञा शर्मा नोएडा में सामाजिक कार्यकर्ता हैं जबकि नैनी गौतम नोएडा महानगर में मानवाधिकार की यूथ अध्यक्ष हैं।
Next Story
Share it