Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > हनुमानगढ़ी के पुजारी राजू दास ने भाजपा छोड़ी, शिवसेना से लड़ेंगे मेयर चुनाव
हनुमानगढ़ी के पुजारी राजू दास ने भाजपा छोड़ी, शिवसेना से लड़ेंगे मेयर चुनाव
BY Anonymous5 Nov 2017 11:29 AM GMT
![हनुमानगढ़ी के पुजारी राजू दास ने भाजपा छोड़ी, शिवसेना से लड़ेंगे मेयर चुनाव हनुमानगढ़ी के पुजारी राजू दास ने भाजपा छोड़ी, शिवसेना से लड़ेंगे मेयर चुनाव](https://www.jantakiawaz.org/h-upload/uid/192415cgWPHhus2kEGrUpG3RqcR5kgFs3wRmH1521876.jpg)
X
Anonymous5 Nov 2017 11:29 AM GMT
भारतीय जनता पार्टी की ओर से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और विश्व हिन्दू परिषद नेतृत्व के दबाव में प्रतिष्ठापरक अयोध्या नगर निगम सीट पर मेयर पद के लिए ऋषिकेश उपाध्याय 'पिन्टू' को प्रत्याशी बनाए जाने के बाद पार्टी में बगावत शुरू हो गई है। भाजपा से जुड़े हनुमानगढ़ी के पुजारी राजू दास ने शिवसेना से मेयर का चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।
राजू दास भी भाजपा से अयोध्या सीट से मेयर पद के लिए टिकट के दावेदार थे। भाजपा की ओर से बनाए गए 12 दावेदारों के पैनल में इनका भी नाम शामिल था। कई चरण में मंथन के बाद भाजपा के प्रदेश नेतृत्व ने इस पैनल से अंतिम रूप से दो नाम चयनित किए। इसमें ऋषिकेश उपाध्याय और चंद्र प्रकाश त्रिपाठी शामिल रहे।
शनिवार की शाम लखनऊ में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय व भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल की मौजूदगी में प्रदेश की पांच सीटों के लिए मेयर प्रत्याशी के नामों पर विचार किया गया। अंतिम समय में संघ और विहिप नेतृत्व की ओर से अयोध्या सीट के लिए ऋषिकेश उपाध्याय को टिकट दिए जाने की अपेक्षा की गई। सूत्रों के अनुसार संघ परिवार के दबाव में ऋषिकेश का नाम फाइनल कर दिया गया। इस फैसले से नाराज मेयर टिकट के दावेदार पुजारी राजू दास ने रविवार को भाजपा से त्यागपत्र दे दिया। साथ ही महाराष्ट्र में भाजपा के सहयोगी दल शिवसेना को ज्वाइन करते हुए अयोध्या से मेयर का चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी।
Next Story