भाजपा 12 नवंबर को जारी करेगी निकाय चुनाव का संकल्प पत्रः
BY Anonymous10 Nov 2017 1:25 PM GMT
X
Anonymous10 Nov 2017 1:25 PM GMT
गोरखपुर - भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडे ने महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज के प्रांगण से कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव की तरह से भाजपा निकाय चुनाव में भी संकल्प पत्र जारी करेगी। संकल्प पत्र 12 नवंबर को जारी होगा। संकल्प पत्र में किए गए वादों को दो वर्ष में पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश का निकाय चुनाव कई मायनों में खास है। इसके नतीजे अन्य राज्यों में होने वाले चुनाव पर देखने को मिलेंगे। पूरे प्रदेश भर की नजरें गोरखपुर पर टिकी हुई है क्योंकि यह क्षेत्र मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का क्षेत्र है। ऐसे में यहां के कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी और बढ़ गई है।
Next Story