अपराधियों की जमीन को जब्त कर गरीबों में बांट देंगे : योगी
BY Anonymous16 Nov 2017 11:00 AM GMT
X
Anonymous16 Nov 2017 11:00 AM GMT
आजमगढ़- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश में अब कानून-व्यवस्था दुरुस्त करने में तेजी से लगे हैं। आजमगढ़ में आज उन्होंने इसका संकेत भी दिया। निकाय चुनाव को लेकर पार्टी के प्रचार अभियान में लगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमारा प्रयास है कि उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से पुलिस का इकबाल बुलंद हो। यहां पर कानून का राज स्थापित हो। इसको लेकर व्यापक अभियान चलाया गया है। उन्होंने कहा कि अब अगर प्रदेश में कोई भी अपराधी किसी व्यापारी को धमकाता है और उनकी जमीन पर कब्जा करता है तो उसकी सम्पत्ति जब्त कर ली जाए। इनका धन गरीबों में बांट दिया जाएगा। प्रदेश सरकार में गुंडा माफिया नतमस्तक हो गए है। जमानत के बाद भी जेल से नहीं निकल रहे हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा नगर निकाय चुनाव में उतरी है। ऐसे में जनता का सहयोग जरूरी है। केंद्र व प्रदेश की सरकार के योजनाओं का कार्य नगर निकायों को करना है।
नगर निकायों को विकास की धुरी बना सकते है। 13 स्मार्ट सिटी बनाने जा रहे हैं। प्रदेश व केंद सरकार के कार्यों को अमलीजामा पहनाने का कार्य जनता करती है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने कुछ नही किया हमने आते ही सभी बूचडख़ाने को बंद करा दिया।
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 673 नगर निकायों में भाजपा का बोर्ड लगेगा तो अपने आप देश स्वच्छ हो जाएगा। पिछली सरकार में दंगा हो रहा था। भाजपा के 8 माह के कार्यकाल में कोई दंगा नही हुआ। छह महीने में हमने 86 लाख गरीबों का ऋण माफ किया है। जनता की हर सुविधाओं का ख्याल किया जा रहा है। गौशालाओं को बनवाएंगे। प्रदेश के अंदर बन्द रोजगार को पुनर्जीवित करने का काम करेंगे।
Next Story