वोट डालने के बाद सीएम योगी बोले, पूरा विश्वास है कि भाजपा जीतेगी
BY Anonymous22 Nov 2017 4:11 AM GMT
X
Anonymous22 Nov 2017 4:11 AM GMT
गोरखपुर - मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार की सुबह नगर निकाय चुनाव के तहत गोरखपुर नगर निगम क्षेत्र के गोरखनाथ स्थित कन्या प्राथमिक विद्यालय कक्ष संख्या 2 में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता का रुझान भारतीय जनता पार्टी की ओर है।
उन्होंने कहा कि आशा ही नहीं पूरा विश्वास है कि इस बार प्रदेश के सभी जिलों के नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों में भारतीय जनता पार्टी के बहुमत का बोर्ड बनेगा। उन्होंने कहा कि जनता को भरोसा हो चला है कि भाजपा ही प्रदेश का विकास कर सकती है।
स्थानीय नगर निकाय को मजबूत करने के लिए उसे ज्यादा शक्तियां देने की योजना बनी है। विकास की सभी योजनाओं को हम पूरी ताकत के साथ जनता के बीच लेकर आएंगे।
Next Story