दिल्ली के भजनपुरा दुष्कर्म मामले में महराजगंज का आपदा लिपिक गिरफ्तार
BY Anonymous25 Nov 2017 1:32 PM GMT
X
Anonymous25 Nov 2017 1:32 PM GMT
महाराजगंज - दिल्ली के भजनपुरा थानाक्षेत्र की रहने वाली एक युवती से दुष्कर्म के आरोप में दिल्ली पुलिस ने महराजगंज जिले में कलेक्ट्रेट स्थित जिला संयुक्त कार्यालय से शनिवार को वरिष्ठ आपदा लिपिक वेद प्रकाश मिश्र को गिरफ्तार कर लिया। भजनपुरा थाना दिल्ली में 21 नवंबर को युवती से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। शनिवार को दिल्ली पुलिस ने जिला संयुक्त कार्यालय में दबिश देकर आरोपी लिपिक को गिरफ्तार किया।
दिल्ली पुलिस के एसआइ राखी के नेतृत्व में आई पुलिस टीम ने लिपिक की गिरफ्तारी को अंजाम दिया। इसके बाद कानूनी औपचारिकताओं को पूरा किया गया। सब कुछ सामन्य रहने पर पुलिस टीम वेद प्रकाश को लेकर दिल्ली के लिए रवाना होने वाली है। महाराजगंज पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह ने बताया कि दुष्कर्म के आरोप में लिपिक की गिरफ्तारी हुई है।
Next Story