बाहरी को टिकट की समस्या से निजात के लिए, भाजपा ने ये रणनीति बनाई
BY Suryakant Pathak28 Aug 2016 7:58 PM GMT
X
Suryakant Pathak28 Aug 2016 7:58 PM GMT
लखनऊ । भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनाव में ज्यादा सीटें जीतने के लिए दूसरे दलों के लिए दरवाजे खोल दिए हैं। इससे पार्टी के मूल कार्यकर्ताओं में असंतोष फैलने लगा है। इससे निपटने के लिए भाजपा रणनीतिकारों ने बाहरी लोगों को टिकट दिए जाने की सीमा तीस तक सीमित कर दी है। अब अगर क्षेत्र में बाहरी से ज्यादा पार्टी का उम्मीदवार मजबूत है तो उसे ही टिकट दिया जाएगा।भाजपा प्रदेश प्रभारी ओमप्रकाश माथुर, प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य, संगठन महामंत्री सुनील बंसल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, राष्ट्रीय मंत्री महेन्द्र सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष शिवप्रताप शुक्ल, प्रदेश पदाधिकारी और क्षेत्रीय अध्यक्ष व संगठन मंत्रियों की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले हुए। बाद में पत्रकारों से केशव मौर्य ने बताया कि हम जिन बाहरी लोगों को भाजपा की सदस्यता दे रहे हैं वह टिकट के वादे पर नहीं बल्कि कमल खिलाने के इरादे से आए हैं। टिकट के लिए भाजपा का सर्वे चल रहा है। अगर क्षेत्र में बुनियादी कार्यकर्ता बाहर से आने वाले किसी भी बड़ी शख्सियत से मजबूत है तो टिकट उसे ही मिलेगा।
मायावती को जनता कर चुकी रिजेक्ट
भाजपा में आने वालों को मायावती द्वारा रिजेक्टेड माल बताने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए केशव ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता ने मायावती को 2014 के चुनाव में शून्य पर लाकर रिजेक्ट कर दिया है। केशव ने अखिलेश सरकार पर जमकर प्रहार किये। कहा कि अगर भाजपा की तहरीर पर हजरतगंज में मुकदमा दर्ज नहीं हो रहा है तो प्रदेश की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। अखिलेश सरकार बाढ़ पीडि़तों की सहायता में फेल हो गयी है। कहा कि लखनऊ में गोमती पर तीन हजार करोड़ का रिवर फ्रंट घोटाले के लिए बनाया गया। ऐसी योजनाओं से ज्यादा जरूरी बाढ़ पीडि़तों की सेवा है।
भाजपा ने तय की कार्यक्रमों की रूपरेखा
भाजपा की उच्च स्तरीय बैठक में प्रदेश सरकार के भ्रष्टाचार, कानून-व्यवस्था और महत्वपूर्ण मुद्दों पर संघर्ष के साथ ही बूथ स्तर तक संगठन की मजबूती के लिए रणनीति बनायी गयी। सितंबर में लगातार कार्यक्रमों का सिलसिला चलेगा।
भाजपा बाढ़ पीडि़तों को राहत सामग्री भेजेगी। बाढ़ के बाद बड़े पैमाने पर फैलने वाली महामारी पर अंकुश के लिए भाजपा का चिकित्सा प्रकोष्ठ प्रदेश भर में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर लगाएगा।एक से दस सितंबर तक नव मतदाता पंजीकरण अभियान चलेगा। 70 लाख युवाओं का मतदाता पहचान पत्र नहीं बना है।प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों तक पहुंचने के लिए भाजपा प्रदेश में चार परिवर्तन यात्रा निकालेगी। तीन सितंबर को यात्रा की तारीख तय होगी।दस से 30 सितंबर के बीच विधानसभा संग बूथ अध्यक्षों की बैठक होगी।प्रदेश सरकार की विफलता, नौकरी में घालमेल और युवाओं की समस्या पर भाजपा 92 सांगठनिक जिलों में युवा सम्मेलन करेगी। महिलाओं से जुड़े मसलों पर महिला सम्मेलन का आयोजन होगा।पाठक के जाने से गड़बड़ा जाएगी बसपा की सोशल इंजीनियरिंग
महामंत्रियों को क्षेत्रवार प्रभार
भाजपा ने अपने महामंत्रियों को क्षेत्रवार जिम्मेदारी सौंपी है। स्वतंत्रदेव सिंह-पश्चिम, पंकज सिंह - गोरखपुर, अशोक कटारिया-ब्रज, विजय बहादुर पाठक-कानपुर-बुंदेलखंड, अनुपमा जायसवाल-काशी, सलिल विश्वनोई-अवध क्षेत्र के प्रभारी होंगे जबकि विद्या सागर सोनकर को मुख्यालय के लिए अधिकृत किया गया है। संभव है कि इनमें एक-दो के कार्यक्षेत्र में फेरबदल भी किया जाए
लखनऊ । भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनाव में ज्यादा सीटें जीतने के लिए दूसरे दलों के लिए दरवाजे खोल दिए हैं। इससे पार्टी के मूल कार्यकर्ताओं में असंतोष फैलने लगा है। इससे निपटने के लिए भाजपा रणनीतिकारों ने बाहरी लोगों को टिकट दिए जाने की सीमा तीस तक सीमित कर दी है। अब अगर क्षेत्र में बाहरी से ज्यादा पार्टी का उम्मीदवार मजबूत है तो उसे ही टिकट दिया जाएगा।
भाजपा प्रदेश प्रभारी ओमप्रकाश माथुर, प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य, संगठन महामंत्री सुनील बंसल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, राष्ट्रीय मंत्री महेन्द्र सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष शिवप्रताप शुक्ल, प्रदेश पदाधिकारी और क्षेत्रीय अध्यक्ष व संगठन मंत्रियों की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले हुए। बाद में पत्रकारों से केशव मौर्य ने बताया कि हम जिन बाहरी लोगों को भाजपा की सदस्यता दे रहे हैं वह टिकट के वादे पर नहीं बल्कि कमल खिलाने के इरादे से आए हैं। टिकट के लिए भाजपा का सर्वे चल रहा है। अगर क्षेत्र में बुनियादी कार्यकर्ता बाहर से आने वाले किसी भी बड़ी शख्सियत से मजबूत है तो टिकट उसे ही मिलेगा।
मायावती को जनता कर चुकी रिजेक्ट
भाजपा में आने वालों को मायावती द्वारा रिजेक्टेड माल बताने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए केशव ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता ने मायावती को 2014 के चुनाव में शून्य पर लाकर रिजेक्ट कर दिया है। केशव ने अखिलेश सरकार पर जमकर प्रहार किये। कहा कि अगर भाजपा की तहरीर पर हजरतगंज में मुकदमा दर्ज नहीं हो रहा है तो प्रदेश की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। अखिलेश सरकार बाढ़ पीडि़तों की सहायता में फेल हो गयी है। कहा कि लखनऊ में गोमती पर तीन हजार करोड़ का रिवर फ्रंट घोटाले के लिए बनाया गया। ऐसी योजनाओं से ज्यादा जरूरी बाढ़ पीडि़तों की सेवा है।
भाजपा ने तय की कार्यक्रमों की रूपरेखा
भाजपा की उच्च स्तरीय बैठक में प्रदेश सरकार के भ्रष्टाचार, कानून-व्यवस्था और महत्वपूर्ण मुद्दों पर संघर्ष के साथ ही बूथ स्तर तक संगठन की मजबूती के लिए रणनीति बनायी गयी। सितंबर में लगातार कार्यक्रमों का सिलसिला चलेगा।
भाजपा बाढ़ पीडि़तों को राहत सामग्री भेजेगी। बाढ़ के बाद बड़े पैमाने पर फैलने वाली महामारी पर अंकुश के लिए भाजपा का चिकित्सा प्रकोष्ठ प्रदेश भर में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर लगाएगा।
एक से दस सितंबर तक नव मतदाता पंजीकरण अभियान चलेगा। 70 लाख युवाओं का मतदाता पहचान पत्र नहीं बना है।
प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों तक पहुंचने के लिए भाजपा प्रदेश में चार परिवर्तन यात्रा निकालेगी। तीन सितंबर को यात्रा की तारीख तय होगी।
दस से 30 सितंबर के बीच विधानसभा संग बूथ अध्यक्षों की बैठक होगी।
प्रदेश सरकार की विफलता, नौकरी में घालमेल और युवाओं की समस्या पर भाजपा 92 सांगठनिक जिलों में युवा सम्मेलन करेगी। महिलाओं से जुड़े मसलों पर महिला सम्मेलन का आयोजन होगा।
पाठक के जाने से गड़बड़ा जाएगी बसपा की सोशल इंजीनियरिंग

Next Story