अक्टूबर में होंगे सफाई कर्मियों के साक्षात्कार
BY Suryakant Pathak13 Sep 2016 2:41 AM GMT
X
Suryakant Pathak13 Sep 2016 2:41 AM GMT
लखनऊ : नगर निगम में निकली सफाई कर्मियों की भर्ती के लिए नगर निगम प्रशासन ने कवायद तेज कर दी है। करीब चार लाख आवेदकों में से करीब 35 हजार से अधिक डाटा की फीडिंग हो चुकी है। एक लाख आवेदकों की फीडिंग होते ही नगर निगम के आठों जोन में साक्षात्कार की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इसके लिए नगर आयुक्त उदय राज सिंह ने आदेश जारी कर दिए हैं। 1नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पीके सिंह ने बताया कि 12 अगस्त तक फार्म स्वीकार किए गए थे। वहीं सैकड़ों फार्म डाक विभाग में 12 अगस्त को पहुंचे थे, जो नगर निगम को प्राप्त नहीं हुए थे। ऐसे फार्म भी नगर निगम प्रशासन तीन दिन स्वीकार करेगा। इसके अलावा जिनके फार्म गलत भरे हैं उन्हें नगर निगम वापस कर रहा है। इसके लिए नगर निगम जल्द ही अखबारों के माध्यम से तीन दिन की तिथि घोषित करेगा फिर उन फार्म की फीडिंग होगी और प्रवेश पत्र आवेदनकर्ताओं को भेजे जाएंगे। 1नगर निगम प्रशासन के मुताबिक साक्षात्कार जल्दी हो सके, इसके लिए प्रयास होगा कि सभी जोन में नियमित रूप से दो सौ से अधिक अभ्यर्थियों के साक्षात्कार हो सके। यानी आठ जोन में सोलह सौ अभ्यर्थी नियमित रूप से साक्षात्कार देंगे। नगर आयुक्त उदय राज सिंह ने बताया कि आवेदनकर्ताओं की फीडिंग पूरी होते ही अन्य अधिकारियों को भी साक्षात्कार के लिए लगाया जा सकता है।
Next Story