Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > उरी हमले पर पीएम ने कहा- देश को भरोसा दिलाता हूं, दोषियों को बख्शेंगे नहीं
उरी हमले पर पीएम ने कहा- देश को भरोसा दिलाता हूं, दोषियों को बख्शेंगे नहीं
BY Suryakant Pathak18 Sep 2016 8:37 AM GMT
X
Suryakant Pathak18 Sep 2016 8:37 AM GMT
नई दिल्ली: उत्तरी कश्मीर के उरी में स्थित सेना के बटालियन मुख्यालय पर आज सुबह आंतकियों ने हमला कर दिया। एनकाउंटर के दौरान सेना के 17 जवान शहीद हो गए। वहीं सेना के जवानों ने 4 आतंकियों को मार गिराया है. फिलहाल तलाशी अभियान चल रहा है। गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने पीएम मोदी को एनकाउंटर से जुड़ी जानकारी साझा की। पीएम मोदी हमले पर पल-पल की खबर ले रहे हैं। वहीं मोदी ने ट्वीट कर कहा कि मैं देश को भरोसा दिलाता हूं कि जो भी दोषी होंगे उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।
उन्होंने कहा कि उरी में शहीद हुए जवानों को हम सलाम करते हैं जिन्होंने देश के लिए अपनी जान न्यौछावर कर दी। मिली जानकारी के अनुसार हमले के समय डोगरा रेजीमेंट के जवान एक तंबू में सोए हुए थे, जिसमें विस्फोट के चलते आग लग गई। आग पास स्थित बैरकों तक भी फैल गई। माना जा रहा है कि हमले को घुसपैठ करके आए आतंकियों के समूह ने अंजाम दिया और वे संभवत: शहर में सलामाबाद नाला के रास्ते घुसे थे।
Next Story