Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > डकैती के बाद मां-बाप को घायल कर 11 साल की लड़की से 12 लोगों ने किया गैंगरेप
डकैती के बाद मां-बाप को घायल कर 11 साल की लड़की से 12 लोगों ने किया गैंगरेप
BY Suryakant Pathak27 Sep 2016 9:47 AM GMT
X
Suryakant Pathak27 Sep 2016 9:47 AM GMT
लखनऊ.राजधानी में सोमवार की देर रात डकैतों ने एक साथ 5 घरों में धावा बोल दिया। इस दौरान एक घर में 12 लोगों ने 11 साल की नाबालिग लड़की से गैंगरेप किया और उसके मां-बाप को घायल कर दिया। पारा थानाक्षेत्र के पतौरा गांव में हुई इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है। घटना की सूचना के बाद पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि इस घटना के पीछे बावरिया गैंग का हाथ हो सकता है।
क्या कहना है पीड़ित पिता का?
- 'मैं दरवाजा तोड़कर किसी तरह बाहर निकला तो आरोपियों ने सिर पर वार कर दिया।'
- 'इसके बाद आरोपी बेटी को उठा ले गए। जब पुलिसवाले मौके पर पहुंचे तो बिटिया भी भागते हुए आई। घटना देर रात करीब 2.30 बजे की है।'
ये है यूपी में क्राइम का ग्राफ
-आंकड़ों के मुताबिक, यूपी में हर दिन 24 रेप... 21 अटेम्ट टू रेप... 13 मर्डर.. 33 किडनैपिंग.. 19 दंगे.... और 136 चोरियां, कुल एक दिन में 7650 क्राइम की घटनाएं होती हैं।
- ये हाल तब है, जब यूपी पुलिस आए दिन कई अपराधों के मामलों में रिपोर्ट तक दर्ज नहीं करती है। खुद डीजीपी ने भी ये माना है।
- पिछले 4 साल में अखिलेश सरकार में यूपी रेप, मर्डर, दंगे, किडनैपिंग और दहेज हत्या को लेकर इंडिया में नंबर 1 बन गया है।
- ऐसा इतिहास में पहली बार हुआ है कि 5 अलग-अलग क्राइम में यूपी इंडिया में टॉप पर रहा हो।
- बता दें, इससे पहले सबसे ज्यादा मायावती सरकार में प्रदेश 3 मामलों में इंडिया में नंबर 1 पर था।
- बता दें, इससे पहले सबसे ज्यादा मायावती सरकार में प्रदेश 3 मामलों में इंडिया में नंबर 1 पर था।
70%से ज्यादा घटनाएं सपा विधायकों और मंत्रियों के इलाके में
- देश में क्राइम का रिकॉर्ड रखने वाली सरकारी संस्था नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) के मुताबिक, पिछले 4 साल में यूपी में 93 लाख से ज्यादा क्राइम की घटनाएं हुई हैं।
- इनमें से 71% क्राइम सपा के विधायक, नेताओं या अखिलेश सरकार में अब तक बने मंत्रियों के जिलों में हुआ है।
- पिछले एक साल में सबसे ज्यादा 2.78 लाख अपराध की घटनाएं लखनऊ में हुई हैं। बता दें, यहां 9 में से 7 विधायक सपा के हैं। इनमें से 3 राज्य सरकार में मंत्री भी हैं।

मायावती सरकार से 16% ज्यादा क्राइम अखिलेश कार्यकाल में
- मायावती सरकार की तुलना में अखिलेश सरकार में अब तक क्राइम में 16% इजाफा हुआ है।
- जहां बसपा के शासन में हर दिन यूपी में एवरेज 5783 क्राइम की घटनाएं हो रही थीं, वहीं मौजूदा सरकार में ये अांकड़ा बढ़कर 6433 पहुंच गया है।
- पिछले 4 महीनों में (15 मार्च से 18 जुलाई के बीच) यूपी में 1012 रेप, 4520 महिला उत्पीड़न, 1386 लूट और 86 डकैती की घटनाएं हुई हैं यानी हर दिन 8 रेप, 38 महिला उत्पीड़न और 12 लूट।

Next Story