Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > PAK जर्नलिस्ट ने अपने ही देश को दी चेतावनी, तो नक्शे से मिट जाएगा पाकिस्तान
PAK जर्नलिस्ट ने अपने ही देश को दी चेतावनी, तो नक्शे से मिट जाएगा पाकिस्तान
BY Suryakant Pathak2 Oct 2016 6:20 AM GMT
X
Suryakant Pathak2 Oct 2016 6:20 AM GMT
नई दिल्ली: भारत के द्वारा किए गए सर्जिकल ऑपरेशन के बाद पाकिस्तान बुरी तरह से घबरा गया है। इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पाकिस्तान के वरिष्ठ पत्रकार, पॉलिटिकल एनलिस्ट हसन निसार ने एटमी हमले की धमकी देने वालों को नसीहत दे डाली। हसन निसार ने कहा कि भारत के NSA अजीत डोभाल जो कह रहे हैं उसे मान लो, वरना सचमुच पाकिस्तान खत्म हो जाएगा। हसन निसार ने कहा कि पाकिस्तान में पागलों का हुजूम है, 'यहां अनपढ़ों का जो टोला है, यहां पाकिस्तान में, इन जाहिलों को पता ही नहीं कि एटम बम क्या होता है। इंडिया की आबादी 1 अरब से ज्यादा है और पाकिस्तान की 20 करोड़ तो सोचिए अगर एटमी जंग हुई तो क्या होगा? आपका तो 18 करोड़ गया, और आपने 4 गुना ज्यादा भारत का नुकसान किया तो भी भारत में 20 करोड़ बच जाएंगे, तो यह लोग होश में रहें। हसन निसार ने आगे कहा कि 'यह बहुत बड़ी बदमाशी है कि पाकिस्तान ने उकसा-उकसा कर एक दुश्मन बना लिया। आउट ऑफ द वे जाकर दुश्मन बना लिया, फिर एटम बम बना लिया। आपने एटम बम बना तो लिया लेकिन अपने बच्चे को किताब नहीं दिया. अपने मरीज को इलाज नहीं दिया, अपने लोगों को इंसाफ नहीं दिया। निसार इतने पर ही नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा कि 'पाकिस्तान आए दिन भारत को एटमिक हमले की धमकी देता रहता है, बिना इस बात को सोचे कि अगर भारत ने पाकिस्तान के विरुद्ध एटमिक युद्ध छेड़ दिया तो पाकिस्तान दुनिया के नक्शे में इतिहास बनकर रह जाएगा।
Next Story