मुख्यमंत्री आज सिद्धार्थनगर में
BY Suryakant Pathak15 Oct 2016 2:24 AM GMT
X
Suryakant Pathak15 Oct 2016 2:24 AM GMT
सिद्धार्थनगर: प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शनिवार को यहां आएंगे और तीन अलग-अलग स्थानों पर कार्यक्रम संपन्न करने के बाद दोपहर दो बजे रवाना हो जाएंगे। मुख्यमंत्री हेलीकाप्टर से सुबह 10.30 बजे कोड़रा ग्रांट गांव में आएंगे। 35 मिनट बिताने के बाद वह सिद्धार्थ विश्वविद्यालय परिसर में पहुंचेंगे। यहां 187.20 करोड़ की 128 परियोजनाओं का शिलान्यास व 181.83 करोड़ रुपये की 121 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा विश्वविद्यालय के कई भवनों को लोकार्पण कर प्रथम-द्वितीय सत्र के छात्रों से सीधा संवाद बनाने के बाद 962 पात्रों को साइकिल, 25 दिव्यांगों को ट्राई साइकिल, 471 छात्रों को लैपटाप, 20 पात्रों को सोलर वोल्टाइक पैनल व 10 पात्रों को लोहिया आवास प्रमाण पत्र बांटेंगे। उसके बाद वह लोहिया सभागार परिसर में समाजवादी चिंतक बृजभूषण तिवारी की प्रतिमा, पार्क व जिम्नेजियम का लोकार्पण करेंगे। ठीक दो बजे वह आजमगढ़ के लिए रवना हो जाएंगे।
Next Story