Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

परमहंस की समाधि पूजन में शिवपाल सिंह नहीं होंगे शामिल

परमहंस की समाधि पूजन में शिवपाल सिंह नहीं होंगे शामिल
X
अयोध्या। (वासुदेव यादव )श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के प्रति समर्पित रहे स्वामी रामचंद्र परमहंस की समाधि पूजन समारोह में अब सपा प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव शामिल नहीं होंगे। उनके कार्यक्रम में शामिल होने पर दिगंबर अखाड़ा मंदिर के महंत सुरेशदास को एतराज था।
जबकि माना जा रहा है कि 23 अक्टूबर को सपा की आवश्यक बैठक प्रदेश कार्यालय में होनी है। इसके कारण सपा प्रदेश अध्यक्ष श्री यादव आयोजन में शामिल नहीं होंगे। कार्यक्रम आयोजक आचार्य नारायण मिश्र ने कहा है कि कार्यक्रम अपने नियत समय पर होगा। यहा पर महराज जी की प्रतिमा का पूजन अर्चन और साधु संतों के सत्संग प्रवचन के अलावा विशाल भण्डारा का आयोजन रखा गया है। यह सब आयोजन विशाल रूप से किया जाएगा। श्री मिश्र ने बताया कि सपा प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव विशेष कार्य पड़ने के कारण कार्यक्रम में अब शामिल नही होंगे। जबकि अन्य सभी अतिथिगण शामिल होंगे। उन्होंने अयोध्या के साधु संतों और श्री महराज के भक्तों से अनुरोध किया है कि कार्यक्रम में शामिल होकर पुण्य के भागीदार बने।
Next Story
Share it