Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

स्व. श्री राजेंद्र सिंह राणा की पहली पुण्यतिथि में शिरकत करेंगे शिवपाल

स्व. श्री राजेंद्र सिंह राणा की पहली पुण्यतिथि में शिरकत करेंगे शिवपाल
X
सहारनपुर: सपा में हुआ संग्राम के बाद आज समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह सहारनपुर के दौरे पर हैं। आज सुबह 11:30 बजे पीजी कॉलेज, भईला सहारनपुर में स्व. श्री राजेंद्र सिंह राणा की प्रथम पुण्य तिथि के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

इस कार्यक्रम में शिवपाल के शिरकत करने को लेकर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। सहारनपुर में आयोजित किए जा रहे इस कार्यक्रम को लेकर तैयारी जोरो पर चल रही है।

स्व. श्री राजेंद्र सिंह राणा उत्तर प्रदेश की 16 वीं विधान सभा के सदस्य थे। साल 2015 में उनका निधन होने के बाद आज उनकी पहली पुण्य तिथि है।
Next Story
Share it