Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

अखिलेश लौटे तो शिवपाल गये सैफई

अखिलेश लौटे तो शिवपाल गये सैफई
X

लखनऊ। समाजवादी कुनबे ने दीपावली के पर्व पर सब कुछ ठीक होने का संदेश जरूर दिया लेकिन दूरियां बनी रहीं। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव रविवार को दोपहर बाद सैफई से वापस लौटे तो सपा के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव उनके आने से पहले ही सैफई के लिए रवाना हो गए। सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव सैफई नहीं गये लेकिन पांच विक्रमादित्य मार्ग स्थित अपने आवास पर आगंतुकों और सपा नेताओं से पूरे दिन मिलते रहे।सैफई से लौटने के बाद अखिलेश यादव ने मुलायम सिंह यादव से मुलाकात कर दीपावली की शुभकामना दी और उनसे आशीर्वाद लिया। इसके पहले शिवपाल ने भी मुलायम से मिलकर और उनका आशीष लेकर ही सैफई की राह पकड़ी। अखिलेश यादव तो शनिवार को ही लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे से सैफई चले गये थे। वह एक्सप्रेस-वे के पहले यात्री थे।
Next Story
Share it