पांच साल के बाद अखिलेश यादव फिर रथयात्री होंगे, मुलायम दिखाएंगे झंडी
![पांच साल के बाद अखिलेश यादव फिर रथयात्री होंगे, मुलायम दिखाएंगे झंडी पांच साल के बाद अखिलेश यादव फिर रथयात्री होंगे, मुलायम दिखाएंगे झंडी](https://www.jantakiawaz.org/h-upload/uid/nullwVBrCrMF0qY2cI2VZ5OXqpMuwQgsUd1N9616760.jpg)
लखनऊ : चुनावी गठबंधन के प्रयासों से बेपरवाह मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने तीन नवंबर से शुरू होने वाली 'विकास से विजय की ओर' रथयात्र की योजना को खुद अंतिम रूप दिया। लामार्टिनियर मैदान से शुरू होने वाली उनकी यात्र लखनऊ व उन्नाव के छह विधानसभा क्षेत्रों से गुजरेगी। लगभग 115 किमी की इस यात्र में वह 12 स्थानों पर लोगों को संबोधित करेंगे और जगह उनका स्वागत होगा। घर की पूड़ी-आलू की सब्जी, चाय-कॉफी पीते हुए वह पहले दिन का सफर पूरा करेंगे। यात्र के बाद मुख्यमंत्री लखनऊ वापस आ जाएंगे। दूसरे चरण की यात्र सात नवंबर से शुरू होगी। गुरुवार को यात्र मार्ग के सभी स्कूलों को भी बंद कर दिया गया है।
पांच साल के बाद अखिलेश यादव फिर रथयात्री होंगे। इस बार वह बतौर मुख्यमंत्री जनता से मुखातिब होंगे और अपने काम के साथ भविष्य का खाका खींचकर समर्थन हासिल करने का प्रयास करेंगे। यात्र के पहले दिन कहां रुकना है, कहां संबोधित करना है, यह सब खुद अखिलेश ने निर्धारित किया। जिन रास्तों से उनका रथ गुजरना है, उनमें लखनऊ जिले की कैन्ट, लखनऊ (पूर्वी) और सरोजनीनगर विधानसभा का क्षेत्र पड़ेगा। इसके अलावा उन्नाव में मोहान विधानसभा, पुरवा और उन्नाव सदर का विधानसभा क्षेत्र पड़ेगा। मार्ग में आंशिक बदलाव हुआ तो भगवंतनगर विधानसभा क्षेत्र के कुछ गांव भी मार्ग में आएंगे, मगर यह अभी सिर्फ संभावित है। यात्र के समन्वय का जिम्मा जनेश्वर मिश्र लोहिया के लोग ट्रस्ट के सदस्य सचिव एसआरएस यादव को सौंपा गया है। सूत्रों का कहना है कि इस रथ यात्र के साथ तीन हजार गाड़ियों का काफिला साथ रहने की संभावना है।
मुलायम दिखाएंगे झंडी
सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह गुरुवार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की 'विकास से विजय की ओर रथ यात्र' को हरी झंडी दिखाकर कुनबे का संग्राम थमने का संदेश देंगे। उनके साथ विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय रहेंगे। प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव के मौजूद रहने की उम्मीद है। मंत्री राजेन्द्र चौधरी का कहना है कि यात्र के जरिये अखिलेश मतदाताओं से दूसरी बार समर्थन मांगेंगे। लखनऊ से उन्नाव तक तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है। यात्र में हर वर्ग के लोग शामिल होंगे। जनता मानती है कि बेदाग छवि का कर्मठ मुख्यमंत्री ही उनका सच्चा हमदर्द है। जनता की बुनियादी समस्याओं का समाधान समाजवादी सिद्धांतों पर चलकर हो सकता है। रथ यात्र के दौरान मंत्री अरविंद सिंह गोप, मनोज पाण्डेय, कमाल अख्तर, शाहिद मंजूर, रामगोविंद चौधरी, बलराम यादव भी मौजूद रहेंगे।
रजत जयंती में ताकत दिखाएंगे अखिलेश
पांच नवंबर को सपा की स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर जनेश्वर मिश्र पार्क में रजत जयंती कार्यक्रम है। इसमें समाजवादी पार्टी की प्रदेश इकाई के अलावा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी पूरी ताकत दिखाएंगे। बुधवार को रथ यात्र की तैयारियों की लिए युवा ब्रिगेड के साथ बैठक के दौरान अखिलेश ने कार्यकर्ताओं से कहा कि दोनों कार्यक्रम सफल बनाने हैं। जो कार्यकर्ता लखनऊ पहुंच गये हैं, उनके पांच नवंबर तक लखनऊ में रहने का इंतजाम किया जाए।
यात्र: पहला दिन 18 सुबह नौ बजे : लामार्टीनियर मैदान से रवानगी 8 सुबह नौ बजकर पांच मिनट: 1090 चौराहा पर स्वागत 8 सुबह नौ बजकर 15 मिनट: सीएमएस चौराहा पर स्वागत 8 सुबह नौ बजकर 30 मिनट : पत्रकारपुरम पर संबोधन 8 सुबह 10 बजे: हुसड़िया से शहीद पथ होकर अहिमामऊ चौराहा पर संबोधन 8 सुबह 10.15: तेलीबाग रायबरेली चौराहा पर संबोधन 8 सुबह 10.30: अमौसी चिल्लावां में संबोधन 8 सुबह 11 बजे: सरोजनीनगर में संबोधन 8 सुबह 11.30 बजे: बंथरा में संबोधन 8 सुबह 11.45 बजे: जुनाबगंज चौराहा पर स्वागत 8 दोपहर 12.30 बजे: सोहरामऊ में संबोधन 8 दोपहर 12.45 बजे: आशाखेड़ा में स्वागत 8 दोपहर एक बजे: नवाबगंज में संबोधन 8 दोपहर 1.30 बजे: अजगैन चौराहा पर स्वागत 8 दोपहर 1.45 बजे चमरौली में स्वागत 8 दोपहर दो बजे: बशीरतगंज में संबोधन 8 दोपहर 14.30 बजे: दही चौकी में संबोधन 8 दोपहर 2.45 बजे: ओवर ब्रिज बाईपास पर स्वागत 8 दोपहर 3.15 बजे: आजाद चौराहा मोड़ बंथर 8 दोपहर 3.45 बजे: स्टेडियम शुक्लागंज में संबोधन 8 शाम 4.45 बजे : स्टेडियम शुक्लागंज से प्रस्थान 8 शाम 5 बजे: सैजनी मोड़ पर स्वागत 8 शाम 5.15 बजे मगरवारा में स्वागत 8 शाम 5.30 बजे करोड़ मोड़ पर स्वागत 8 शाम 5.40 बजे आदर्शनगर पुलिया 8 शाम 5.45 बजे गांधीनगर तिराहा पर स्वागत 8 शाम छह बजे : छोटा चौराहा पर संबोधन 8 शाम 6.15 बजे : बड़ा चौराहा पर संबोधन 8 शाम 6.20 बजे : आइबीपी चौराहा पर स्वागत 8 शाम 6.25 बजे : आवास विकास पर स्वागत और पहले दिन की यात्र पूरी।
अपनी सरकार के विकास कार्यो के जरिये विधानसभा चुनाव में विजय की संभावनाएं तलाशने के लिए गुरुवार को जब मुख्यमंत्री अखिलेश यादव रथयात्र पर निकलेंगे तो जनता को बताएंगे कि समाजवादी सरकार ने उम्मीदों को हकीकत में तब्दील करने के लिए विकास योजनाओं की रफ्तार तेज की है। जिस कानून व्यवस्था को लेकर विरोधी इल्जाम लगाते हैं, उसको मजबूत करने के लिए 19 नवंबर से 'यूपी 100' का पहला चरण शुरू करने जा रहे हैं और इस सेवा का प्रभाव रथयात्र के दौरान दिखना शुरू होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हम काम और विकास के मुद्दे को लेकर जनता के बीच जाएंगे। हमारी सरकार ने समाजवादी पेंशन बांटी, कन्या विद्या धन दिया, मेट्रो का काम शुरू किया और एक्सप्रेसवे बनाया। रथ यात्र के दौरान यह बताने का प्रयास भी करेंगे कि आने वाले दिनों में हम क्या करने वाले हैं। मसलन, हर गरीब को पेंशन देंगे। लोहिया आवास देंगे। लैपटाप बांटने का क्रम बढ़ायेंगे। स्मार्ट फोन भी देंगे। नए शहर बसाने का वादा करेंगे। समाजवादी सरकार ने 50 जिलों को फोरलेन सड़क से जोड़ा है। आने वाले दिनों में बाकी जिला मुख्यालयों को भी चार लेन सड़क से जोड़ेंगे।
यूपी 100 पर : मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस तरह से समय पर एम्बुलेंस की सुविधा मिलती है, वैसे ही 100 नंबर डायल करते ही पुलिस मौके पर पहुंचने लगेगी। 19 नवंबर को इसके पहले चरण की शुरुआत होगी और यकीन मानिए रथ यात्र के दौरान ही असर भी दिखने लगेगा। डायल-1090 से 95 फीसद लोग संतुष्ट हैं।
योजनाओं केप्रति जागरूकता : मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने एक मेगा कॉल सेंटर खोल रखा है जहां से हर दिन सैकड़ों लोगों को फोन किया जाता है। अब तक जो फीडबैक मिला है, उससे साफ है कि नब्बे फीसद लोग जानते हैं कि उनकी मदद कौन सी सरकार कर रही है और वे संतुष्टि भी जता रहे हैं।