बुराड़ी में एक ही घर में 11 लोगों के शव मिले, इलाके में सनसनी
BY Anonymous1 July 2018 3:53 AM GMT
X
Anonymous1 July 2018 3:53 AM GMT
उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी के संत नगर में रविवार सुबह एक घर से संदिग्ध स्थिति में 11 शव मिलने से हड़कंप मच गया है। इनमें 7 महिलाएं और 4 पुरुष के शव हैं। बताया जा रहा है कि कुछ लोगों के हाथ पैर बंधे हुए हैं। कुछ लोगों की आंखों पर पट्टी भी बंधी हुई मिली है।
एक ही घर में 11 लोगों के शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। पुलिस के मुताबिक दो परिवारों के कुल 11 लोग फांसी के फंदे पर लटके मिले। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि मामला सामूहिक हत्या का है या लोगों ने खुदकुशी की है। पुलिस हर एंगल से इस मामले की जांच कर रही है। खबर के मुताबिक मरने वाले लोग दो भाइयों के परिवार से थे।
Next Story