अफगानिस्तान की मस्जिद में आत्मघाती हमला, 10 की मौत, कई घायल
BY Anonymous20 Oct 2017 3:37 PM GMT
![अफगानिस्तान की मस्जिद में आत्मघाती हमला, 10 की मौत, कई घायल अफगानिस्तान की मस्जिद में आत्मघाती हमला, 10 की मौत, कई घायल](https://www.jantakiawaz.org/h-upload/uid/19241ftdlDwQpy8ztUgQ6u9PlwvdYv8hwlV6Y3845898.jpg)
X
Anonymous20 Oct 2017 3:37 PM GMT
अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में शुक्रवार (20 अक्टूबर) को हुए एक आत्मघाती हमले में 10 लोगों की मौत की खबर है। हमले में कई लोग घायल हैं। हमलावर ने शियाओं की मस्जिद इमाम जमान में भीड़ के बीच विस्फोट को अंजाम दिया था।
इस दौरान वहां लोग नमाज अदा कर रहे थे। इस आत्मघाती हमले में मरने वालों की संख्या की आधिकारिक जानकारी फिलहाल नहीं है, लेकिन घटनास्थल पर 10 लोगों के शवों को देखा गया है। अभी तक किसी भी आतंकी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
अफगानिस्तान में शियाओं को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। पिछले हफ्ते यूएन द्वारा जारी की गई एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल उनके धार्मिक स्थानों पर हुए हमलों में 84 लोग मारे जा चुके हैं और 194 लोग जख्मी हो गए हैं। इसमें से दो हमले अगस्त और सितंबर में काबुल में दो अलग-अलग मस्जिद पर हुए थे। इससे पहले अफगानिस्तान के कंधार में गुरुवार को आर्मी बेस पर आत्मघाती हमले में 43 सैनिकों मारे गए थे। आतंकियों ने मयवांड स्थित आर्मी बेस के भीतर बम विस्फोट किया और गोलीबारी भी की।
Next Story