पाकिस्तान में अल्पसंख्यक अहमदिया मस्जिद को गिरा दिया गया
BY Anonymous25 May 2018 4:24 PM GMT
X
Anonymous25 May 2018 4:24 PM GMT
लाहौरः पाकिस्तान के सियालकोट में अल्पसंख्यक अहमदिया समुदाय की एक मस्जिद को गिरा दिया गया है। बताया जा रहा है कि यह काम सुन्नी अतिवादियों ने किया है।
जानकारी के अनुसार, अहमदिया मस्जिद के अंदर कोई नहीं था और आज तड़के किए गए इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ है। हिंसा से बचने के लिए अधिकारियों ने इस मस्जिद को वर्षों पहले बंद कर दिया था।
अहमदी धर्म के आरम्भ करने वाले मिर्जा गुलाम अहमद कादियानी जो कभी कृष्णजी बने और यहूदियों और ईसाइयों को अपने जाल में फंसाने के लिए मूसा और ईसा भी बने। आज मुसलमानों के लिए सिर दर्द बने हैं।
सोशल मीडिया पर इस हमले का एक विडियो आया है, जिसमें भीड़ को मस्जिद को ढहाते हुए दिखाया गया है। माना जाता है कि 19 वीं सदी में अहमदिया समुदाय की स्थापना करने वाले मिर्जा गुलाम अहमद इस मस्जिद में आए थे। पाकिस्तान ने 1974 में अहमदिया समुदाय को गैर इस्लामी घोषित कर दिया था।
Next Story