अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव 2016 लाइव: हिलेरी 68 और ट्रंप 66 सीट पर आगे
BY Suryakant Pathak9 Nov 2016 1:59 AM GMT

X
Suryakant Pathak9 Nov 2016 1:59 AM GMT
संयुक्त राज्य अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए वाेटिंग खत्म हो चुकी है। इस बीच चुनावी नतीजों के शुरुआती रुझान भी मिलने शुरू हो गए हैं। दोनों उम्मीदवारों डोनाल्ड ट्रंप और हिलेरी क्लिंटन के बीच कांटे की टक्कर दिख रही है। शुरुआती रुझान में जहां ट्रंप क्लिंटन पर भारी दिख रहे थे वहीं एक घंटे बाद अब हिलेरी क्लिंटन ट्रंप पर भारी पड़ रही हैं। फिलहाल हिलेरी 68 सीटों पर बढ़त बनाई हुई हैं तो वहीं ट्रंप 66 सीटों पर लीड कर रहे हैं। इंडियाना और केन्टकी में डोनाल्ड ट्रंप की जीत हुई है जबकि वरमोनेट में हिलेरी क्लिंटन की जीत हुई है। फ्लोरिडा में ट्रंप आगे चल रहे हैं। राष्ट्रपति बनने के लिए 270 एलेक्टोरल वोट की जरूरत होती है। सीएनएन के मुताबिक, हिलेरी डेलावेयर, इलिनॉयस, मैरीलैन्ड, मैशासुचेटस, न्यू जर्सी, रोड आईजलैंड और कोलंबिया में जीत दर्ज कर सकती हैं। जबकि ट्रंप ओकलाहोमा, मिशिसिपी और टेनेसी से जीत दर्ज कर सकते हैं।
राष्ट्रपति, सीनेट और कांग्रेस चुनावों के लिए मतदान में भारी संख्या में लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस चुनाव में लगभग 20 करोड़ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। इनमें से तीन करोड़ 50 लाख से ज्यादा मतदाता पहले ही मतदान कर चुके हैं। 6 जनवरी 2017 को अमेरिका के अगले राष्ट्रपति की घोषणा की जाएगी। 20 जनवरी 2017 से अमेरिका का अगला राष्ट्रपति व्हाइट हाउस में कार्यभार संभालेगा।
ABC/Washington Post के सर्वे में दिखाया गया था कि ट्रंप एक प्वाइंट से क्लिंटन से आगे चल रहे हैं। वहीं एक हफ्ते में ही इस पोल में बदलाव आया और बताया गया कि ट्रंप हिलेरी से 12 प्वाइंट पीछे हो गए। वहीं New York Times/NBC के पोल ने हिलेरी को तीन प्वाइंट आगे बताया था। हालांकि, दोनों के बीच में कांटे की टक्कर होगी। लेकिन फिर भी क्लिंटन रेस में आगे चल रही हैं। फॉक्स न्यूज ने अपने ताजा सर्वे में कहा कि ट्रंप (43 फीसद) हिलेरी से (45 फीसद) दो फीसद अंकों से पीछे चल रहे हैं।
Next Story