यहां सरेआम लगती हैं लड़कियों की बोली
BY Suryakant Pathak11 Dec 2016 5:03 AM GMT
X
Suryakant Pathak11 Dec 2016 5:03 AM GMT
बाजार में दुल्हन की तरह सजी गुड़िया तो बिकती देखी होगी लेकिन जीती जागती लड़कियों को बिकते देखना कितना आश्चर्यचकित है। जी हां एक बाजार ऐसा भी है जहां लड़कियां बिकती है। बोली लगती है और लोग लड़कियों की वाजिब कीमत चुकाकर उन्हें ले जाते हैं। यूरोप के बुल्गारिया में स्टारा जागोर नामक जगह है जहां साल में 3 बार दुल्हनों का बाजार सजता है। यहां लड़कियां अच्छी तरह से तैयार होकर बाजार में आती हैं।
कई पुश्तों से बुलगारिया के गरीब लोगों की ओर से यह मेला लगाया जा रहा है। इस मेले में लड़कियां अपने परिवार के लोगों के साथ ही आती हैं।
बुल्गारिया के ऐसे कई परिवार हैं जो आर्थिक रूप से सक्षम न होने की वजह से अपने बेटियों की शादी इस तरह तय करते हैं। इसे इस तरह समझिए कि एक पारिवारिक मिलन समारोह हो रहा है और दूल्हे वाले दहेज दे रहे हैं।
इस बाजार में लड़के के साथ बुजुर्ग आदमी भी आते हैं जो अपनी पसंद की लड़की से बात करते हैं। लड़की पसंद आने पर लड़के के परिवार वाले लड़की के परिवार वालों को रुपए देते हैं और फिर उनकी बेटी को अपनी बहू बनाकर ले जाते हैं।
Next Story