पाकिस्तान का दावा- परमाणु पनडुब्बी बना रहा है भारत
BY Suryakant Pathak14 Dec 2016 2:07 AM GMT
![पाकिस्तान का दावा- परमाणु पनडुब्बी बना रहा है भारत पाकिस्तान का दावा- परमाणु पनडुब्बी बना रहा है भारत](https://www.jantakiawaz.org/h-upload/uid/nulleYlwyXIevB0XutoScXFJLmCTI8HuaNol1300565.jpg)
X
Suryakant Pathak14 Dec 2016 2:07 AM GMT
भारत की परमाणु ताकत से पाकिस्तान में खौफ पैदा हो गया है। उसे यह डर सताने लगा है कि भारत परमाणु पनडुब्बियां बना रहा है और उसके लिए खतरा पैदा हो सकता है। पाकिस्तान के एक शीर्ष अधिकारी ने मंगलवार को दावा किया कि भारत परमाणु पनडुब्बियां बनाने में जुटा है और उसका परमाणु भंडार लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में पाकिस्तान अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने के उपाय करने को मजबूर है।
पाक विदेश मंत्रालय में अपर सचिव (संयुक्त राष्ट्र एवं आर्थिक सहयोग) तसनीम असलम ने यह भी आरोप लगाया कि भारत नियंत्रण रेखा पर अकारण गोलीबारी कर रहा है और दूसरी तरफ गैरजिम्मेदाराना बयान दिए जा रहे हैं। यहां एक सेमीनार में उन्होंने कहा, 'ऐसे हालात में पाकिस्तान के पास सुरक्षा के लिहाज से खुद को तैयार करने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं है।'
उन्होंने आगे कहा कि पाकिस्तान सभी लंबित विवादों के समाधान के लिए भारत के साथ मिलकर बातचीत करने को तैयार है। उन्होंने कहा कि भारतीय नेताओं के बयानों से क्षेत्रीय शांति के लिए खतरा पैदा हो गया है।
इस दौरान एनएसजी में भारत की एंट्री को लेकर पाकिस्तान का डर भी सामने आ गया। पाक अधिकारी ने कहा कि भारत को परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (एनएसजी) की सदस्यता मिल जाती है तो क्षेत्र में शक्ति का संतुलन बिगड़ जाएगा।
Next Story