Janta Ki Awaz
चुनाव 2019

महामिलावटी सरकार का मतलब देश में अराजकता और अस्थिरता

महामिलावटी सरकार का मतलब देश में अराजकता और अस्थिरता
X

आजमगढ़, । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज आजमगढ़ में भाजपा प्रत्याशी भोजपुरी फिल्म स्टार दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' और लालगंज में भाजपा प्रत्याशी नीलम सोनकर के समर्थन में भाजपा की विजय संकल्प रैली को संबोधित करने पहुंचे।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने पीएम नरेंद्र मोदी का स्वागत किया। भारत माता की जय बुलवाने के साथ ही पीएम मोदी ने कांग्रेस के साथ ही महागठबंधन पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि याद कीजिए, आजमगढ़ की साख के साथ इन लोगों की सरकार के समय किस तरह का खिलवाड़ किया था, जब भी कोई आतंकी हमला होता था, तो उसके तार खोजते हुए एजेंसियां आज़मगढ़ पहुंच जाती थीं। यह सब किसके कारण हुआ। महामिलावटी सरकार का मतलब देश में अराजकता और अस्थिरता। जो लोग केंद्र में एक खिचड़ी सरकार चाहते हैं, महामिलावट वाली सरकार चाहते हैं, उनसे सावधान रहना बहुत आवश्यक है।

देश में एक महामिलावटी सरकार का मतलब देश में अराजकता और अस्थिरता। इन लोगों की फैलाई अस्थिरता देश ने 20 वर्ष पहले भी देखी थी। जब देश में संयुक्त मोर्चा नाम की सरकार थी, जिसका परिणाम यह हुआ कि देश को बार बार चुनाव का सामना करना पड़ा। इसके बाद 2004 से लेकर 2014 तक फिर देश ने ऐसी महामिलावटी सरकार देखी, जिसने देश को दुनिया में शर्मिंदा किया। कांग्रेस के दस वर्ष के शासन में ऐसा कोई क्षेत्र नहीं था, जहां घोटाले और घपले नहीं हुए।

पीएम मोदी ने कहा कांग्रेस हो, सपा हो, बसपा हो, इन्होंने जात-पात के आधार पर आपसे वोट मांगे, लेकिन कभी आपके स्वास्थ्य की चिंता नहीं की। आपके इस सेवक ने हर गरीब परिवार को, चाहे वो किसी भी जात-बिरादरी का हो, उसको हर वर्ष 5 लाख रुपए तक के मुफ्त इलाज की सुविधा सुनिश्चित की है। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि यूपी में बिजली जैसी सुविधा भी वोट के आधार पर होता था। गैस कनेक्शन भी जाति और पंथ देखकर होता था। सबका साथ सबका विकास हो रहा है और भेदभाव खत्म हो गया है। पांच वर्ष में बिना वोटबैंक की राजनीति की। जो दशकों से मूलभूत सुविधा के इंतजार में था उसके लिए सरकार ने काम किया है। उज्जवला योजना में गैस कनेक्शन, सौभाग्य में बिजली देना हो यह चिंता भाजपा ने किया। हमारी सरकार 2022 तक हर गरीब को अपना पक्का घर देने के संकल्प पर काम कर रही है।

स्मार्टफोन और डेटा सस्ता हुआ, निरहुआ के गाने अब आप सुनते हैं

पीएम मोदी ने कहा कि आज स्मार्ट फोन बहुत सस्ते हुए हैं, क्योंकि आज देश में ही मोबाइल फोन बन रहे हैं। इसी तरह आज मोबाइल का इंटरनेट डेटा पूरी दुनिया में सबसे सस्ता भारत में है। ये काम पहले भी हो सकता था, लेकिन पहले जो सपा-बसपा के सहयोग से केंद्र में महामिलावटी सरकार चल रही थी, वो घोटाले करने में व्यस्त थी. उसने 2G घोटाला किया, तभी उसके राज में फोन करना और मोबाइल फोन का उपयोग करना महंगा था। अब मोबाइल फोन भी सस्ता हुआ है और डेटा भी।

आपके इस सेवक ने हर गरीब परिवार को हर वर्ष पांच लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा दी। किसानों की समस्या देखते हुए उनके खाते में सीधा पैसा दिया जा रहा है। इतना नहीं 23 मई को चुनाव के नतीजे आने वाले हैं। यह स्पष्ट हो गया होगा कि जब नतीजे आएंगे तो फिर मोदी सरकार आएगी तो यूपी के सभी किसान परिवारों को बिना बंधन के यह सुविधाएं मिलने लगेंगी। इसके अलावा छोटे किसान खेत मजदूर और दुकानदारों की पेंशन का इंतजाम किया जाएगा।

पीएम मोदी ने कहा कि हमारे भोजपुरी के मेधावी कलाकारों ने भोजपुरी सिनेमा को मजबूत किया। आज स्मार्ट फोन बहुत सस्ते हुए हैं, देश में मोबाइल बन रहे हैं। दुनिया में डेटा सबसे सस्ता देश में है पहले भी यह हो सकता था लेकिन सपा बसपा के सहयोग से केंद्र में महामिलावटी सरकार चल रही थी वह घोटाले में लगी थी। आज हमारे निरहुआ बाबू के गाने भी मोबाइल पर सुन पा रहे हैं और सेल्फी ले पा रहे हैं। आज पारदर्शी मजबूत सरकार है। देश की सुरक्षा के लिए केंद्र में फिर एक मजबूत सरकार बनानी है। कमल पर पडा वोट मोदी को जाएगा। धूप में हमसभी को आशिर्वाद देने आए आपका हृदय से आभार है। आप एक काम करेंगे अपना बूथ मजबूत बनाएंगे। मतदाताओं को मिलेंगे और फिर एक बार मजबूत सरकार बनाएंगे। आपका यह उत्साह उमंग आजमगढ और लालगंज में भी कमल खिलाएगा।

पीएम मोदी के पहुंचते ही जनता का उत्साह चरम पर पहुंच गया और मोदी-मोदी के नारे लगने लगे। भयंकर गरमी से भी बेखबर लोग पीएम नरेंद्र मोदी के आगमन से पहले ही मंदुरी में सभा स्थल पर एकत्र हो गए थे। इससे पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर 2.30 बजे वाराणसी स्थित बाबतपुर एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद 2.50 बजे आजमगढ़ में चुनावी जनसभा को संबोधित करने के लिए रवाना हो गए।

Next Story
Share it