पांच हत्याओं से रोहतक को दहलाने वाला सुखविंदर गिरफ्तार
हरियाणा के रोहतक में पांच लोगों की जान लेने वाले सुखविंदर सिंह को शनिवार को दिल्ली और हरियाणा पुलिस की संयुक्त टीम ने मिलकर गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि आज ही हरियाणा पुलिस ने सुखविंदर सिंह को मोस्ट वांटेड घोषित किया था। डीजीपी हरियाणा मनोज यादव ने आरोपी सुखविंदर की जानकारी देने वाले को एक लाख का इनाम देने की घोषणा की थी।
5 people have died & 3 hospitalised. Main accused, a wrestling coach named Sukhwinder, was terminated by one of the deceased after a complaint. Prima facie, anger seems to be the motive. Postmortem & probe underway. Accused carries Rs 1 lakh bounty on him: Rahul Sharma, SP Rohtak https://t.co/wE3cAu1hH8 pic.twitter.com/IzOHAUDVO3
— ANI (@ANI) February 13, 2021
ये है पूरा मामला
रोहतक के जाट कॉलेज में शुक्रवार रात कुश्ती कोच ने अंधाधुंध फायरिंग कर तीन कोच और एक महिला पहलवान समेत पांच लोगों को मौत के घाट उतार दिया था। गोली लगने से तीन साल का बच्चा और एक अन्य कोच गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
पुलिस प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी कोच सुखविंदर का चाल चलन सही नहीं था। जिसके चलते उसके पिता मेहर सिंह ने उसे बेदखल किया था। पत्नी ने भी साथ छोड़ दिया था। आरोपी पहले मेहर सिंह अखाड़े में कोच था। जहां से उसे उसके चाल चलन को देखते हुए निकाल दिया था। इसके बाद वह जाट कॉलेज अखाड़े में कोचिंग देने लगा। यहां भी उसका चाल चलन ठीक नहीं था। जिसके बाद उसे यहां से भी हटाने की बात कह दी थी।
पुलिस ने अपनी जांच में पाया था कि जाट कॉलेज अखाड़े में आने वाली महिला खिलाड़ी पूजा के परिजनों ने कोच मनोज से सुखविंदर की शिकायत की थी। मृतक कोच मनोज के भाई प्रमोज के अनुसार पांच दिन पहले पूजा ने अपने परिवार से सुखविंदर की शिकायत की थी। शिकायत में बताया था कि सुखविंदर उसे परेशान कर रहा है और उस पर शादी का दबाव बना रहा है। इसी रंजिश में आरोपी ने पांच लोगों की हत्या कर दी।