Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

मुंबई : मीरा रोड स्थित वरिष्ठ नागरिक मनोरंजन केंद्र वातानुकूलित होगा।

मुंबई : मीरा रोड स्थित वरिष्ठ नागरिक मनोरंजन केंद्र वातानुकूलित होगा।
X


रिपोर्ट - विजय तिवारी

मुम्बई - मीरा रोड स्थित इंदिरा गांधी अस्पताल के अंतर्गत वरिष्ठ नागरिक मनोरंजन केंद्र वातानुकूलित होगा और इस संबंध में एक आदेश जारी किया गया है। आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली की पहल पर मनपा ने यह निर्णय लिया है। इसके अलावा सभी वरिष्ठ नागरिक मनोरंजन केंद्र को भी चरणबद्ध तरीके से वातानुकूलित किया जाएगा।

आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली ने उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस से वरिष्ठ नागरिक मनोरंजन केंद्र को वातानुकूलित करने का अनुरोध किया था। जिसके बाद उन्होंने कमिश्नर को कार्रवाई करने का निर्देश दिया। कमिश्नर संजय काटकर ने तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए हैं और कार्यकारी अभियंता दीपक खाम्बित ने कार्य आदेश जारी किए हैं।

इंदिरा गांधी अस्पताल की पहली मंजिल पर वरिष्ठ नागरिक मनोरंजन केंद्र है। इन केन्द्रों का उपयोग सराहनीय है और यहाँ सदैव सामाजिक, शैक्षिक एवं साहित्यिक कार्यक्रम होते रहते हैं। अनिल गलगली ने उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस और आयुक्त संजय काटकर को धन्यवाद देते हुए कहा कि उक्त केंद्र के वातानुकूलित होते ही वरिष्ठ नागरिकों को राहत मिलेगी। अन्य सभी वरिष्ठ नागरिक मनोरंजन केंद्रों को भी चरणबद्ध तरीके से वातानुकूलित किया जाएगा। |

Next Story
Share it