Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

चौक चौराहों पर अलाव के साथ ही कम्बल वितरण अभियान

चौक चौराहों पर अलाव के साथ ही कम्बल वितरण अभियान
X


कमजोर, असहाय व निराश्रितों को ठंड से बचाव के लिए बनाने गए रैन बसेरे

आनन्द गुप्ता/के0के0 सक्सेना

बहराइच । नगर पालिका परिषद बहराइच

में बुधवार को कंबल वितरण कार्यक्रम का अयोजन किया गया। अध्यक्ष श्रीमती सुधा टेकड़ीवाल ने आर्थिक रूप से कमजोर, असहाय व निराश्रितों को ठंड से बचाव के लिए कंबल वितरित किया। इस अवसर पर श्रीमती टेकड़ीवाल ने कहा कि भाजपा सरकार गरीबों के हित में कार्य करती है। जिले का विकास भी तेजी से हो रहा है। क्षेत्र की सभी सड़कों का निर्माण हो रहा है। कहा कि जाड़े के मौसम में गरीब व असहाय लोग ठंड में कांपते रहते हैं। उन्होंने कहा कि इसके अलाव जिले में कई स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गई है। खुले में रात बिताने वालों के लिए रैन बसेरा खोल दिया गया है। ठंड से बचाव के लिए वहां रजाई व गद्दे का इंतजाम भी किया गया है। जिससे लोग ठंड से बच सकें। इस दौरान परिसर में कंबल लेने वालों की भीड़ जमा रही। इस अवसर पर ठंड से ठिठुरते लोगों को शीत से बचाने के लिए कंबल वितरण करना एक पुनीत कार्य है। नगर पालिका द्वारा गरीबों को वितरित किया जा रहा कंबल वितरण एक सराहनीय कार्य है। यह बातें निवर्तमान भाजपा जिलाध्यक्ष शयमकरन टेकड़ीवाल ने नगर पालिका परिसर में कंबल वितरण के दौरान कहीं। नगर पालिका परिषद अधिशासी अधिकारी श्रीमती प्रमिता सिंह ने कहा कि 4500 कंबल खरीदे गए हैं जिनमें से 300 कम्बल का वितरण आज किया गया है शेष नगर पालिका की सभी वार्डों में सभासदों की संस्तुति पर वितरित किया जाएगा। उनका प्रयास है कि केंद्र तथा राज्य सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाएं गरीबों तक पहुंचती रहें। इस दौरान भाजपा नेत्री उर्मिला शुक्ला सहित सभासद पुष्पनाथ तिवारी , हर्षित श्रीवास्तव, धनंजय सिंह, अकील खरादी पुनीत कुमार , शकील मिर्जा ,सीताराम यज्ञसैनी, विनोद श्रीवास्तव, अवधेश, शादाब ,राजीव सिंह , चाँद बाबू , सनी , आशीष सिंह सभासद प्रतिनिधि सलार गंज सुरेश गुप्ता ने कहा कि पालिका प्रशासन अपने अथक प्रयासों से नागरिकों को इस ठंड से निजात दिलाने का जो कार्य कर रही है वह सराहनीय है।

Next Story
Share it