Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

मन में हो जज़्बा तो. ...

मन में हो जज़्बा तो. ...
X

मन में हो जज़्बा तो।

बनती है दास्तान।।

कुछ कर गुजरने की।

हौसला बनाता महान।।

अक्सर आती अड़चनें।

मन में गर ले तू ठान।।

इतिहास रहा है गवाह।

कदमों में आसमान।।

जीवन है तो संघर्ष है।

स्वीकार करो सहर्ष।।

कंटक आयेगा मार्ग में।

उमंग में तनिक न फर्क।।

ललक है दिल में तो।

विश्वास न होता कम।।

लक्ष्य हो गर तय तो।

दिशा में बढ़ता कदम।।

जिसने हार नहीं मानी।

जीवंत उनकी कहानी।।

खुद ही किरदार बनो।

दुनिया ने लोहा मानी।।

....................................अभय सिंह

Next Story
Share it