अनंत सिंह पर जानलेवा हमला, कई राउंड फायरिंग हुई; सोनू-मोनू गैंग का नाम सामने आया
![अनंत सिंह पर जानलेवा हमला, कई राउंड फायरिंग हुई; सोनू-मोनू गैंग का नाम सामने आया अनंत सिंह पर जानलेवा हमला, कई राउंड फायरिंग हुई; सोनू-मोनू गैंग का नाम सामने आया](https://www.jantakiawaz.org/h-upload/2025/01/22/531858-f825b6e8-342a-400e-b91a-d800577bc94a.webp)
पटना। पूर्व विधायक अनंत सिंह पर जानलेवा हमला हुआ है। घटना मोकामा प्रखंड के नौरंगा-जलालपुर गांव की है। फायरिंग में कुख्यात अपराधी सोनू-मोनू गैंग का नाम सामने आ रहा है।हालांकि, इस दौरान मोकामा के पूर्व विधायक बाल-बाल बच गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। अनंत सिंह पर गोलीबारी की घटना के बाद नौरंगा गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया।
बाढ़ डीएसपी मौके पर कैंप कर रहे हैं। बताया जाता है कि सोनू-मोनू गैंग ने गांव के एक परिवार को जमकर पीटा और घर से बाहर करके ताला लगा दिया था। विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर रहे थे अनंत सिंह अनंत सिंह पर जानलेवा हमला, कई राउंड फायरिंग हुई; सोनू-मोनू गैंग का नाम सामने आयामोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह पर बुधवार को जब गोलीबारी की गई, तब वह विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर थे।इस दौरान नौरंगा जलालपुर गांव में आम लोगों से मिली कुछ शिकायतों के निराकरण को लेकर वे वहां पहुंचे थे।
जब अनंत सिंह लोगों की बातें सुन रहे थे, इस दौरान गांव के ही कुछ अपराधियों ने पूर्व विधायक के काफिले पर गोलीबारी कर दी। हालांकि इस गोलीबारी में किसी के हताहत या घायल होने की कोई घटना नहीं हुई।
दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति
गोलीबारी की घटना से कुछ समय के लिए अफरातफरी मच गई। वहीं, दोनों पक्ष की ओर से तनाव की स्थिति बन गई है।
बाढ़ डीएसपी मौके पर मामले की छानबीन में जुटे हैं। दूसरी तरफ, ग्रामीणों ने बताया कि एक को गोली भी लगी है। हालांकि, इस बात की पुष्टि नहीं हुई है। ग्रामीण बता रहे हैं कि कई राउंड फायरिंग की गई है।
बता दें कि अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी वर्ष 2020 में राजद के टिकट पर मोकामा से विधायक बनीं थी। वर्तमान में नीलम देवी ने जदयू को समर्थन दे रखा है।