Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

मौनी अमावस्या पर राशि अनुसार करें इन मंत्रों का जप

मौनी अमावस्या पर राशि अनुसार करें इन मंत्रों का जप
X

वैदिक पंचांग के अनुसार, 29 जनवरी के दिन मौनी अमावस्या मनाई जाएगी। इस शुभ अवसर पर बड़ी संख्या में साधक प्रयागराज स्थित गंगा नदी की त्रिवेणी घाट पर आस्था की डुबकी लगाएंगे। इसके अलावा, लोग अपने घरों पर भी गंगाजल युक्त पानी से स्नान करेंगे। मौनी अमावस्या के दिन गंगा स्नान करने से समस्त पाप धुल जाते हैं। साथ ही मां गंगा का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

धार्मिक मत है कि मौनी अमावस्या के दिन देवों के देव महादेव की पूजा करने से साधक के सकल मनोरथ सिद्ध होते हैं। साथ ही कुंडली में व्याप्त अशुभ ग्रहों का प्रभाव समाप्त हो जाता है। माघ अमावस्या पर भगवान शिव और विष्णु जी की पूजा की जाती है। अगर आप भी भगवान विष्णु की कृपा पाना चाहते हैं, तो मौनी अमावस्या के दिन स्नान-ध्यान के बाद विधिवत नारायण जी की पूजा करें। वहीं, पूजा के समय राशि अनुसार इन मंत्रों का जप करें।


राशि अनुसार मंत्र जप

मेष राशि के जातक मौनी अमावस्या के दिन पूजा के समय 'ऊँ श्री प्रभवे नम:' मंत्र का जप करें।

वृषभ राशि के जातक मौनी अमावस्या के दिन पूजा के दौरान 'ऊँ श्री श्रीपतये नम' मंत्र का जप करें।

मिथुन राशि के जातक मौनी अमावस्या के दिन पूजा के समय 'ऊँ श्री ईश्वराय नम:' मंत्र का जप करें।

कर्क राशि के जातक मौनी अमावस्या के दिन पूजा के समय 'ऊँ श्री दयानिधि नम:' मंत्र का जप करें।

सिंह राशि के जातक मौनी अमावस्या के दिन पूजा के दौरान 'ऊँ श्री चतुर्मूर्तये नम:' मंत्र का जप करें।

कन्या राशि के जातक मौनी अमावस्या के दिन पूजा के समय 'ऊँ श्री धनुर्धराय नम:' मंत्र का जप करें।

तुला राशि के जातक मौनी अमावस्या के दिन पूजा के दौरान 'ऊँ श्री केश्वाय नम:' मंत्र का जप करें।

वृश्चिक राशि के जातक मौनी अमावस्या के दिन पूजा के समय 'ऊँ श्री नरसिंहाय नम:' मंत्र का जप करें।

धनु राशि के जातक मौनी अमावस्या के दिन पूजा के दौरान 'ऊँ श्री रामाय नम:' मंत्र का जप करें।

मकर राशि के जातक मौनी अमावस्या के दिन पूजा के दौरान 'ऊँ श्री कृष्णाय नमः:' मंत्र का जप करें।

कुंभ राशि के जातक मौनी अमावस्या के दिन पूजा के दौरान 'ऊँ श्री हृषीकेशाय नम:' मंत्र का जप करें।

मीन राशि के जातक मौनी अमावस्या के दिन पूजा के दौरान 'ऊँ श्री श्रीहरये नमः:' मंत्र का जप करें।

Next Story
Share it