Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

साहित्य अकादमी पुरस्कार प्रक्रिया में बदलाव- साहित्य अकादमी पुरस्कारों के लिए पहली बार पुस्तकें आमंत्रित

साहित्य अकादमी पुरस्कार प्रक्रिया में बदलाव-  साहित्य अकादमी पुरस्कारों के लिए पहली बार पुस्तकें आमंत्रित
X

नई दिल्ली, 30 जनवरी। साहित्य अकादमी द्वारा मान्यता प्रदत्त 24 भारतीय भाषाओं में प्रतिवर्ष दिए जाने वाले देश के सबसे प्रतिष्ठित साहित्यिक पुरस्कारों के लिए चयन प्रक्रिया में बदलाव किया गया है। साहित्य अकादमी ने पहली बार इन भाषाओं में वर्ष 2025 के अपने मुख्य पुरस्कार के लिए पुस्तकों के चयन के लिए स्वयं लेखकों, प्रकाशकों एवं उनके शुभचिंतकों से पुस्तकें आमंत्रित की हैं।

यह जानकारी देते हुए साहित्य अकादेमी के सचिव के. श्रीनिवासराव ने बताया कि पुस्तकें जमा करने की अंतिम तिथि 28 फरवरी 2025 है। वर्ष 2025 के पुरस्कारों के लिए 1 जनवरी 2019 से 31 दिसंबर 2023 के बीच प्रकाशित पुस्तकों की एक प्रति आवेदन फॉर्म भरकर विचारार्थ भेजी जा सकती है। इस बारे में विस्तृत जानकारी अकादमी की वेबसाइट www.sahitya-akademi.gov.in पर उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि यह जानकारी ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के लिए 24 भारतीय भाषाओं के मुख्य समाचार पत्रों में इस बाबत सूचना दी गयी है।

Next Story
Share it