Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

दोहरी जीत पर जश्न में डूबे भाजपा नेता-कार्यकर्ता, प्रदेश अध्यक्ष और उप मुख्यमंत्री ने फोड़े पटाखे

दोहरी जीत पर जश्न में डूबे भाजपा नेता-कार्यकर्ता, प्रदेश अध्यक्ष और उप मुख्यमंत्री ने फोड़े पटाखे
X

दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत और मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव में जीत के बाद यूपी में भाजपा नेता व कार्यकर्ता जीत के जश्न में डूब गए। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, केशव प्रसाद मौर्य और प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी लखनऊ में पार्टी मुख्यालय पर पहुंचे और कार्यकर्ताओं के साथ जश्न मनाया। सभी ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पटाखे फोड़े और एक दूसरे को जीत का लड्डू खिलाया।

बता दें कि भाजपा ने 27 साल बाद दिल्ली के विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत दर्ज की। वहीं, मिल्कीपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव में 61 हजार से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की।

भाजपा नेताओं ने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जनता के विश्वास की जीत है। यह जीत बताती है कि प्रधानमंत्री मोदी विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता हैं। भाजपा कार्यालय में जश्न मनाते उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक और प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी साथ में मौजूद भाजपा कार्यकर्ता। भाजपा ने 27 साल बाद दिल्ली का विधानसभा चुनाव जीता है। इन चुनाव में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी की करारी हार हुई है। जीत से उत्साहित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इन चुनाव में भाजपा की जीत से जनता ने झूठ व लूट की राजनीति के अंत का स्पष्ट संदेश दिया है। भाजपा की जीत के बाद उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह व अन्य कार्यकर्ता।

Next Story
Share it