Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

जेठानी कहती थी- मेरे पति के साथ संबंध बनाओ, महिला ने मना किया तो पति ले गया अस्पताल और फिर...

जेठानी कहती थी- मेरे पति के साथ संबंध बनाओ, महिला ने मना किया तो पति ले गया अस्पताल और फिर...
X

बरेली। सिरौली थानाक्षेत्र निवासी एक युवती की शादी बदायूं के उझानी कस्बा निवासी युवक के साथ हुई। आरोप है कि शादी के कुछ माह बाद ही विवाहिता के जेठ (शौहर के बड़े भाई) ने गंदी नियत के साथ छेड़छाड़ की। शिकायत पर स्वजन भी आरोपितों के साथ देने लगे।

आरोप है कि शौहर के बड़े भाई व जेठानी ने गलत संबंध बनाने के लिए दबाव बनाया। इस पर विवाहिता ने विरोध किया तो उसके पति ने बीते वर्ष 26 सितंबर को बदायूं जिला अस्पताल गेट पर छोड़ दिया। सिरौली थाना में शिकायत के बाद पुलिस ने मेडिकल जांच कराया तो विवाहिता के कान का पर्दा भी फटने की बात सामने आई। पति समेत अन्य लोगों पर प्राथमिकी लिखी गई।

विवाहिता के भाई ने बताया कि उसने बहन की शादी में 55 लाख रुपये नकद, जेवर व गाड़ी आदि खर्च किया। प्राथमिकी होने के बावजूद गिरफ्तारी नहीं हो रही है। पुलिस ने मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया। इससे पीड़िता व उसके स्वजनों को हत्या का डर सता रहा। इसको लेकर शीघ्र मुख्यमंत्री से मिलकर कार्रवाई की मांग करने की बात कही।

पति समेत 11 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

वहीं दूसरी ओर, अमरोहा में विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत 11 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोप है कि जेठ ने दुष्कर्म का प्रयास भी किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला रजबपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां रहने वाले किसान की बेटी की शादी 9 नवंबर 2019 को मुरादाबाद जिले के छजलैट थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले युवक के साथ हुई थी।

शादी में मायके वालों ने काफी दान-दहेज दिया था। आरोप है कि शादी के बाद से ही विवाहिता को मायके में दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी। इस दौरान विवाहिता ने बेटी को भी जन्म दिया। विवाहिता का आरोप है जेठ ने भी दुष्कर्म का प्रयास किया था। शिकायत करने पर ससुराल वालों ने 16 अगस्त 2024 को मारपीट कर विवाहिता को बेटी के साथ घर से निकाल दिया था।

27 अक्तूबर 2024 की दोपहर ससुराल वाले घर में घुस आए और गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। दहेज की मांग पूरी नहीं करने तक साथ ले जाने से इन्कार कर दिया। पीड़ित ने इसकी शिकायत एसपी अमित कुमार आनंद से की थी। प्रभारी निरीक्षक प्रेमपाल सिंह ने बताया कि मामले में पति व जेठ समेत 11 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

Next Story
Share it