समाजसेवी संस्थान अयोध्याधाम नशा के विरुद्ध चलाएगी अभियान:सुरेश यादव
![समाजसेवी संस्थान अयोध्याधाम नशा के विरुद्ध चलाएगी अभियान:सुरेश यादव समाजसेवी संस्थान अयोध्याधाम नशा के विरुद्ध चलाएगी अभियान:सुरेश यादव](https://www.jantakiawaz.org/h-upload/2025/02/10/532392-da4a087e-2bd3-4e69-ac3d-e6f0e8c98578.webp)
अयोध्या। अयोध्या विधानसभा में समाजसेवी संस्थान अयोध्याधाम की ओर चलाया जायेगा मादक द्रव्यों के विरुद्ध जागरूकता अभियान। यह अभियान प्रत्येक ग्राम पंचायत से होकर हर अयोध्या नगर निगम वार्डो तक चलाया जाएगा। इसकी तैयारी कर ली गई है। उक्त बातें आज समाजसेवी संस्थान अयोध्याधाम के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश यादव ने संस्था के कार्यालय तिहुरा माझा, अयोध्या में आयोजित मीटिंग में कहा। उन्होंने कहा कि मादक द्रव्य जैसे अफीम, तंबाकू, भांग़, चरस सिगरेट, शराब आदि मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। इससे जहां सेवनकरता का स्वास्थ्य खराब होता है, वहीं दूसरी ओर उनके परिजनों को भी कष्ट झेलना पड़ता है। इसलिए किसी को भी मादक द्रव्य का सेवन नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि संस्था की ओर से जल्द ही अभियान चलाया जाएगा। जगह-जगह पोस्टर लगाया जाएगा। संगोष्ठी आयोजित की जाएगी। नशा के विरुद्ध बड़े पैमाने पर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इससे पूर्व संस्था की ओर से वृक्षारोपण का अभियान, शिक्षा के प्रति जागरूकता का अभियान, सामाजिक बुराईयों रूढ़ियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा चुका है। स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता हेतु संगोष्ठियों की जा चुकी है। शिक्षा को बढ़ावा देने हेतु गरीब , मेधावी छात्र-छात्राओं को साइकिलों का वितरण, पठन-पाठन सामग्री का वितरण किया जा चुका है। अब जल्द ही नशा के विरुद्ध जागरूकता अभियान बड़े पैमाने पर किया जाएगा जिसमें संस्था के सभी लोग और अन्य सामाजिक लोगों, कार्यकर्ता संस्थाओं के सहयोग से जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इस मौके पर जिला अध्यक्ष रविन्द्र यादव, सोमई निषाद, रामसूरत चौरसिया, मनोज कुमार, नीरज वर्मा और जितेंद्र वर्मा आदि मौजूद रहे।