Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

आगरा जेल में दुष्कर्म की सजा काट रहे पूर्व विधायक विजय मिश्र की पत्नी हैं रामलली के खिलाफ मुकदमा दर्ज

आगरा जेल में दुष्कर्म की सजा काट रहे पूर्व विधायक विजय मिश्र की पत्नी हैं रामलली के खिलाफ मुकदमा दर्ज
X

भदोही। आगरा जेल में दुष्कर्म की सजा काट रहे पूर्व विधायक विजय मिश्र व उनके परिवार पर कानूनी शिकंजा कसता जा रहा है। पुलिस ने उनकी पत्नी व पूर्व एमएलसी रामलली मिश्र के खिलाफ पुलिस ने बुधवार की रात असलहा व उसका लाइसेंस जमा न करने का मुकदमा दर्ज किया है।

2021 में जिला मजिस्ट्रेट की अदालत ने पूर्व विधायक के परिवार में तीन असलहे (दो रिवाल्वर व एक रायफल) व उनके लाइसेंस गोपीगंज कोतवाली में जमा करने का आदेश जारी किया था। इसमें दो जमा हो गए पर रायफल व लाइसेंस अब तब जमा नहीं हो सका। इसे जिला मजिस्ट्रेट के आदेश का उल्लंघन मानते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।

नोटिस भी किया था चस्पा

पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के अनुसार, जिला मजिस्ट्रेट की अदालत से 8 दिसंबर 2021 को लाइसेंस निरस्तीकरण का आदेश जारी हुआ था। इसके लिए पुलिस ने 28 जून 24 को विधायक के कौलापुर, गोपीगंज आवास व खपटिहा, हंडिया प्रयागराज में नोटिस चस्पा की।

दूसरा नाेटिस 5 फरवरी 25 को चस्पा हुआ तो विजय मिश्र व उसके बेटे विष्णु के नाम दो रिवाल्वर व उसके लाइसेंस थाने में जमा हुए। कहस रामलली मिश्रा के नाम से जारी रायफल व लाइसेंस अब तक जमा नहीं हो सका। इस पर मुकदमा दर्ज किया गया है।


Next Story
Share it