Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

चंदौली में साइबर ज्ञान स्मार्ट एकेडमी का हुआ शुभारंभ: विद्यार्थियों को साइबर ज्ञान के साथ ही एडवांस्ड कंप्यूटर सिस्टम की देगा जानकारी, विकलांग और गरीब बच्चों के लिए फ्री एजुकेशन...

चंदौली में साइबर ज्ञान स्मार्ट एकेडमी का हुआ शुभारंभ: विद्यार्थियों को साइबर ज्ञान के साथ ही एडवांस्ड कंप्यूटर सिस्टम की देगा जानकारी, विकलांग और गरीब बच्चों के लिए फ्री एजुकेशन...
X


ओ पी श्रीवास्तव, चंदौली

चंदौली: खबर जनपद चंदौली से है जहां मुख्यालय स्थित अभिषेक कॉम्प्लेक्स के द्वितीय तक पर साइबर ज्ञान स्मार्ट एकेडमी का भव्य शुभारंभ संस्था के प्रबंधक आरिफ खान ने फीता काटकर किया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद जिला पंचायत सदस्य रमेश यादव को संस्था विद्यार्थियों और शिक्षकों द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। संस्था के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए प्रबंधक ने बताया कि अतिपिछड़े जनपद में बच्चों को एडवांस तकनीकी पर आधारित कंप्यूटर ज्ञान देना ही संस्था की प्राथमिकता है। विकलांग और गरीब बच्चों के लिए निशुल्क शिक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी।

बता दें कि स्मार्ट ज्ञान एकेडमी के डायरेक्टर आरिफ खान पिछले नौ सालों से साइबर एक्सपर्ट के रूप में विभिन्न कंपनियों के साथ ही विदेशी कंपनियों में कार्यरत रहे हैं। इनके पिता सेना में वरिष्ठ पद पर कार्यरत थे। पिता की इच्छा और सपनों को पूरा करने के ध्येय के साथ उन्होंने अपनी मातृभूमि और अतिपिछड़े जनपद के बच्चों को लेटेस्ट कंप्यूटर ज्ञान देने के उद्देश्य के तहत संस्था की शाखा का शुभारंभ किया है। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान उन्होंने मीडिया को बताया कि अपने नौ साल के अनुभव और तकनीकी ज्ञान को एडवांस फीचर के साथ चंदौली के बच्चों को देने की ठानी है। साइबर जानकारी के साथ ही स्पोकन इंग्लिश और कंप्यूटर क्षेत्र में एडवांस्ड और रोजगार परक शिक्षा देना ही संस्था का उद्देश्य है। संस्था में जितने भी कंप्यूटर उपकरण हैं चंदौली में सबसे अलग और एडवांस्ड हैं। अतिपिछड़े जनपद के बच्चों को शिक्षित करना ही उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। संस्था द्वारा विकलांग और अति गरीब बच्चों को निःशुल्क प्रशिक्षण की व्यवस्था है।

Next Story
Share it