Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

शशि थरूर ने पीयूष गोयल के साथ शेयर की फोटो, राजनीतिक गलियारे में तेज हुईं अटकलें; क्या कांग्रेस नेता छोड़ेंगे पार्टी?

शशि थरूर ने पीयूष गोयल के साथ शेयर की फोटो, राजनीतिक गलियारे में तेज हुईं अटकलें; क्या कांग्रेस नेता छोड़ेंगे पार्टी?
X

नई दिल्ली। कांग्रेस में चल रही दरार के बीच कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के साथ एक फोटो पोस्ट की है। उनकी ये फोटो भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौते पर चर्चा के बाद की है। पोस्ट में शशि थरूर पीयूष गोयल के साथ मुस्कुराते हुए दिख रहे हैं।

शशि थरूर ने पोस्ट में लिखा,

ब्रिटेन के व्यापार और व्यापार राज्य सचिव जोनाथन रेनॉल्ड्स के साथ उनके भारतीय समकक्ष, वाणिज्य और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की मौजूदगी में उन्हें बातचीत करके अच्छा लगा। लंबे समय से रुकी हुई एफटीए वार्ता फिर से शुरू हो गई है, जो स्वागत योग्य है।

Next Story
Share it