Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

जब अधिकारियों ने सीएम पोर्टल पर भेजी झूठी रिपोर्ट, लोगों ने खोली पोल

जब अधिकारियों ने सीएम पोर्टल पर भेजी झूठी रिपोर्ट, लोगों ने खोली पोल
X

कानपुर। गोविंद नगर के बी ब्लाक 50 घरों में पानी नाली का पानी घुस रहा है। नगर निगम ने लगभग डेढ़ माह से नाले का निकास बंद कर दिया है, जिसके नालियों से पानी उफनाकर घरों घुस रहा है। नगर निगम और जोनल कार्यालय में स्थानीय लोग शिकायत करने पहुंचे तो उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई।

जिसके बाद मुख्यमंत्री पोर्टल में शिकायत दर्ज कराई। आरोप है कि जोनल कार्यालय के अधिकारियों ने गलत फोटो अपलोड करके निराकरण होने की रिपोर्ट लगा दी। सीवर की बदबू के कारण लोगों बुरा हाल है।

गोविंद नगर के वार्ड-93 बी ब्लाक में डीबीएस कालेज के पास गुजरने वाली सड़क गोविंद नगर और किदवई नगर विधानसभा को बांटती है। दो विधायकों का क्षेत्र होने के बाद भी यहां के स्थानीय लोग गंदगी से परेशान है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि डेढ़ से नाले की निकासी नगर निगम ने बंद कर रखी है, जिसके चलते नाली का पानी उफनाकर घरों में घुस रहा है।


गंदगी और बदबू के कारण लोगों को बुरा हाल है। आरोप लगाया कि गंदगी के कारण लोग बीमार भी पड़ रहे हैं। कई बार शिकायत करने के लिए जोनल पांच के कार्यालय गए, लेकिन अधिकारियों ने कोई निदान नहीं किया। अफसर समस्या निस्तारण की जगह उन्हें डांटकर वापस कर देते हैं। करीब एक सप्ताह पहले मामले की शिकायत भाजपा नेता राजीव अवस्थी ने दर्ज कराई तो उसमें भी अफसरों ने समस्या निराकरण की गलत रिपोर्ट लगा दी।

क्या बोले स्थानीय लोग

नाली का कचरा दिनभर बदबू करता है। सड़क पर निकलना मुश्किल हो गया है। शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। - अनूप सिंह

स्थानीय नेताओं के साथ ही जोनल कार्यालय में शिकायत की गई, लेकिन सफाई करने के लिए भी कोई नहीं आया। समस्या का निराकरण नहीं होने से परेशानी हो रही है। - गोविंद पांडेय

गंदे पानी की बदबू के कारण घर में रहना मुश्किल हो गया है। महिलाएं और बच्चे परेशान है। अफसरों के पास शिकायत करने गए तो डांटकर वापस कर दिया। कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है। - सतीश पांडेय

ये हैं जिम्मेदार

विनय प्रताप सिंह, जोनल अधिकारी

रामेंद्र पांडेय, अधिशासी अभियंता

क्या बोले जिम्मेदार

कुछ दिन पहले ही इस क्षेत्र का कार्यभार मिला है। मामले की जानकारी करके तत्काल निराकरण किया जाएगा। - रामेंद्र पांडेय, अधिशासी अभियंता,जोन पांच, जलकल।

Next Story
Share it